विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश तक फैला है नकली दवाओं का जाल, वाराणसी में दबोचा गया अभिषेक सिंह

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 11:15 AM (IST)

वाराणसी में नकली दवाओं की बरामदगी से शुरू हुई जांच अब हिमाचल प्रदेश तक फैल गई है, जिसमें तस्करों का जाल वाराणसी, सहारनपुर और सोलन तक फैला पाया गया। इस मामले में सोनभद्र के अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे पूछताछ में प्रदेश भर में नकली दवाओं के अवैध कारोबार की निगरानी शुरू हुई है।

नकली दवाओं का जाल वाराणसी से हिमाचल प्रदेश तक फैला अभिषेक सिंह गिरफ्तार।

नकली दवाओं का जाल वाराणसी से हिमाचल प्रदेश तक फैला अभिषेक सिंह गिरफ्तार।

HighLights

  1. नकली दवाओं की जांच वाराणसी से हिमाचल तक फैली।

  2. अभिषेक सिंह को वाराणसी में गिरफ्तार कर जेल भेजा।

  3. तस्करों द्वारा प्रतिबंधित जांगी एप का उपयोग सामने आया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में नकली दवाओं की बरामदगी से शुरू हुई जांच अब हिमांचल तक जा पहुंची है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और एसटीएफ की जांच में तस्करों का जाल वाराणसी, सहारनपुर समेत हिमाचल प्रदेश के सोलन तक फैलने के सुबूत मिले हैं।

वहीं, दो नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में दर्ज मुकदमें में एसटीएफ और रोहनिया पुलिस ने तस्करी के आरोपित सोनभद्र जिले के अनपरा अंतर्गत नई बस्ती निवासी अभिषेक सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। अभिषेक से पूछताछ मे मिले सुराग के आधार पर प्रदेश भर में नकली दवाओं के अवैध निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय और परिवहन की निगरानी शुरू हो गई है। दवा तस्करों के बातचीत में प्रतिबंधित जांगी एप के उपयोग की बात सामने आई है।

30 अक्टूबर को पहली छापेमारी

30 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के औषधि निरीक्षक जुनाब अली, चन्द्रेश द्विवेदी जौनपुर व भदोही के औषधि निरीक्षकों की टीम ने थाना जंसा पुलिस के सहयोग से ग्राम कुरौना-सरौनी स्थित मेसर्स एसपी मेडिकल हाल पर छापा मारा। दुकान का संचालन सुनील कुमार पटेल कर रहा था। मौके पर वैध औषधि अनुज्ञप्ति या क्रय-विक्रय के अभिलेख नहीं मिल सके।

arrest

वहां से जो दवाएं मिली, उसकी कंपनी के प्रतिनिधिक ने नकली बताया था। इसके अलावा मोंटेयर-एलसी, जेरोडोल-एसपी, पैन-40, ओ2, डेफ्लाजाकोर्ट, क्लावम-625, टैक्सिम-ओ, रैबेप्राजोल, फ्रोजन-एए, स्केलकल-500, सी-एजेड, एमक्लैव-625, गुटडेफ प्लस और सुपरस्पाज जैसी कई संदिग्ध दवाएं मिलीं, जिन्हें नकली होने की आशंका में सीज कर छह नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।

सप्लाई चेन का खुलासा

कुरैना में दवा दुकान पर मिले सुनील पटेल ने बताया कि उसके पास से मिली दवाएं मेसर्स सुपर ड्रग एजेंसी लहरतारा में काम करने वाले अशोक कुमार वर्मा से मिली थीं। अशोक ने प्रियांशु तिवारी का नाम बताया। प्रियांशु से जांच आगे बढ़ी तो सुरेन्द्र नाथ मिश्र तक पहुंच गई।

दो नवंबर को दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीते दो नवंबर को थाना रोहनिया क्षेत्र में सुरेन्द्र नाथ मिश्र से संबंधित परिसर पर औषधि निरीक्षक वाराणसी और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा। यहां भी बिना किसी वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं। इनमें न्यूरोकाइंड-एलसी, जेरोडोल-एसपी, पैन-40, क्लावम-625, टैक्सिम-ओ, शेलकल-500, सी-एजेड सहित कई नामी कंपनियों के नाम वाले उत्पाद शामिल थे। करीब दो लाख रुपये की दवाएं जब्त की गईं। ग्यारह नमूने लिए गए और शेष दो बोरों में सील कर दिए गए। सुरेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वीकार किया कि ये दवाएं अभिषेक सिंह उर्फ रवि से सप्लाई होती थीं। बातचीत जांगी एप से बात किए जाने की बात स्वीकारी।

प्रदेश में नकली दवाओं के खिलाफ कड़ी निगरानी जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्रवाई जनहित में की गई है ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

-

जुनाब अली, ड्रग इंस्पेक्टर, जिला खाद एवं औषधि प्रशासन वाराणसी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।