दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में बंद थी ट्रेनें, अब बनारस से रवाना हो सकेंगी शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के कारण 9 अक्टूबर को रद्द हुई शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब बनारस ...और पढ़ें

दिल्ली प्रदर्शन के बाद बनारस से फिर चलेंगी शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
HighLights
सीजेपी प्रदर्शन के कारण 9 अक्टूबर को ट्रेनें रद्द हुईं।
शिवगंगा, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनारस से रवाना होंगी।
10 अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी की ट्रेनें निरस्त।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नई दिल्ली में सीजेपी के धरना प्रदर्शन और नेताओं के धर पकड़ के साथ ही देश भर से लोगों के दिल्ली पहुंचने और प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेनों को दिल्ली तक रोकने के लिए नौ अक्टूबर को बनारस की दो प्रमुख ट्रेनों को रद करने के बाद अब ट्रेनें दिल्ली तक पहुंचने को तैयार हैं।
बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाले यात्री सफर की तैयारी कर लें। काकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन की धमकी के कारण नौ अक्टूबर को निरस्त रहीं 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस और 12581 नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार रात बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएंगी।
वहीं, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से वाराणसी लौटने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन बदस्तूर रहा जारी। यहां से गुजरने व खुलने वाली ट्रेनों पर काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के कारण अभी तक कोई ट्रेन कैंसिल नहीं हुई।
एक दिन पहले वंदे भारत एक्सप्रेस बनी थी सहारा
शुक्रवार को बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। इसके चलते वाराणसी जंक्शन से 10 अक्टूबर को रवाना होने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस की खाली पड़ी 300 सीटें भर गईं। नौ अक्टूबर को वाराणसी जंक्शन से रवाना हुई श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ और सद्भावना एक्सप्रेस के तत्काल कोटे में भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट आरक्षित कराकर सफर किया।
