विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएलडब्ल्यू परिसर में काल बना डिवाइडर स्कूटी सवार किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 05:18 PM (IST)

वाराणसी के बीएलडब्ल्यू परिसर में स्कूटी डिवाइडर से टकराने से 13 वर्षीय अंजनेय त्रिपाठी की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

वाराणसी बीएलडब्ल्यू परिसर में स्कूटी हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत परिवार में कोहराम।

वाराणसी बीएलडब्ल्यू परिसर में स्कूटी हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत परिवार में कोहराम।

HighLights

  1. बीएलडब्ल्यू परिसर में स्कूटी डिवाइडर से टकराई

  2. 13 वर्षीय अंजनेय त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल

  3. बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित, परिवार में शोक

जागरण संवाददाता,वाराणसी। बनारस में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नेवादा स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक त्रिपाठी का 13 वर्षीय पुत्र अंजनेय त्रिपाठी मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी (यूपी 65 इबी 5985) से जा रहा था। इसी दौरान बीएलडब्ल्यू मेन गेट से करीब 300 मीटर अंदर परिसर में उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों की मदद से घायल अंजनेय को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। महज 13 वर्ष की उम्र में अंजनेय की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।