विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो के ल‍िए वाराणसी और चंदौली ज‍िले में तय हुए ट्रैफिक पुलिस के कार्यक्षेत्र

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 11:16 AM (IST)

वाराणसी और चंदौली के पुलिस अधिकारियों ने एयर शो के लिए यातायात व्यवस्था पर बैठक की। इसमें दोनों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस के कार्यक्षेत्र निर्धारित किए गए।

एयर शो के लिए वाराणसी और चंदौली में ट्रैफिक पुलिस के कार्यक्षेत्र तय।

एयर शो के लिए वाराणसी और चंदौली में ट्रैफिक पुलिस के कार्यक्षेत्र तय।

HighLights

  1. एयर शो के लिए यातायात व्यवस्था पर बैठक हुई।

  2. वाराणसी-चंदौली पुलिस ने ट्रैफिक के कार्यक्षेत्र निर्धारित किए।

  3. सीमावर्ती इलाकों में ट्रैफिक जिम्मेदारी तय की गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सोमवार को वाराणसी कमिश्नरेट के एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा और चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने आदमपुर थाना में बैठक की। बताया गया कि‍ आयोजन का क्षेत्र दो ज‍िलों में होने की वजह से कार्य क्षेत्र को लेकर स्‍थ‍ित‍ि स्‍पष्‍ट होना जरूरी है। 

बताया गया क‍ि दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी के लिए कार्यक्षेत्र इस बैठक के दौरान निर्धारित किए। वाराणसी और चंदौली के कुछ इलाकों की सीमाएं स्पष्ट रूप से समझना मुश्किल होने के कारण यह तय किया गया कि किस क्षेत्र की जिम्मेदारी किस जिले के अधिकारी संभालेंगे। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें क‍ि तीन द‍िन तक होने वाले आयोजन में अंत‍िम द‍िन पीएम नरेन्‍द्र मोदी भी शाम‍िल होंगे।