Lockdown in varanasi : शहर में व्यापारियों ने शुरू किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का अभियान
Lockdown in varanasi शहर में व्यापारियों ने शुरू किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का अभियान
वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए लोगों की मदद अब व्यापारी भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने आसपास के लोगों, संघटन के सभी उद्यमियों / कर्मचारियों उनके रिश्तेदारों को भी उपरोक्त एप लोड करवाया। कबीरचौरा, लहुराबीर छेत्र के लोगों को एप के फायदे की जानकारी देकर एप लोड करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि उनके तथा उद्यमी साथियों के सहयोग से बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने 'आरोग्य सेतु एप' लोड कर लिया है।
पुलिस पर मारपीट का आरोप
गल्लामंडी विश्वेश्वरगंज के व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि एक अढ़तिए के साथ मारपीट की गई। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। काशी खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण शरन दास ने बताया कि एक अढ़तिया उनके यहां पास बनवाने के लिए आया था। यहां जब वह लौट रहा तो पुलिस ने रास्ते में पिटाई कर दी। दास ने कहा कि अगर पुलिस ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो हम मंडी बंद भी कर सकते हैं। बताया कि इसकी शिकायत क्षेत्र के एसओ से की गई लेकिन वे सिर्फ सॉरी बोल कर चले गए।