Top Varanasi News Of The Day, 13 september 2019 : लौट रहा मानसून पूर्वांचल में झूमकर बरसा, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में दो गिरफ्तार, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बनारस शहर की कई खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की तीन प्रमुख और चर्चित खबरें।
वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें लौट रहा मानसून पूर्वांचल में झूमकर बरसा, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में दो गिरफ्तार, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पूर्वांचल में गंगा नदी का दोबारा बढ़ने लगा जलस्तर, वंदे भारत का मार्ग बदला आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की शहर-ए-बनारस की तीन प्रमुख और चर्चित खबरें।
लौट रहा मानसून पूर्वांचल में झूमकर बरसा, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह भर के मौसम का हाल
लौटता हुआ मानसून अब जाते जाते जोरदार बारिश की सौगात भी देता जा रहा है। पूर्वांचल में गुरुवार की शाम से ही रह रह कर शुरू हुई बरसात सुबह भी जारी रही। रात भर हुई बरसात से जहां तापमान भी गिरा वहीं मौसम का रुख बदलने से लोगों को उमस से भी राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी सप्ताह भर के आंकडों के अनुसार पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा और बूंदाबांदी होने के साथ ही तापमान में गिरावट भी आएगी।
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने में दो लोगों को गिरफ्तार कर सिगरा पुलिस ने भेजा जेल
बच्चा चोरी की अफवाह का हिस्सा बने दो लोगों को गिरफ्तार कर सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। बच्चा चोर समझ गत 6 सितम्बर को सिगरा स्थित लल्लापुरा क्षेत्र में भीड़ ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। अफवाह से हर कोई भयभीत था।
सेवापुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
कपसेठी थाना के भगौतीपुर गांव में गुरुवार की देर रात विकास गोस्वामी (19) ने कमरा बंद कर बांस की धरन के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया है।
पूर्वांचल में गंगा नदी का दोबारा बढ़ने लगा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ने लगी चिंता
पूर्वांचल में एक बार फिर गंगा नदी का रुख बढ़ाव की अोर नजर आने लगा है। दरअसल मध्य प्रदेश में माह भर से जारी जोरदार बरसात के बाद नदियों में छोड़ा गया पानी चंबल अौर यमुना से होता हुआ अब गंगा नदी तक पहुंचने लगा है। इसकी वजह से गंगा का रुख अब पूर्वांचल में बढ़ाव की ओर हो गया है। वहीं नदी में बढ़ाव का रुख होने से तटवर्ती इलाकों में लोग चिंता में डूब गए हैं।
वंदे भारत का मार्ग बदला, निर्धारित रूट पर बढ़ते ट्रैफिक एवं परेशानियों के दृष्टिगत लिया बड़ा निर्णय
देश की हाई स्पीड ट्रेन के परिचालन को पटरी पर लाने के लिए रेलवे बोर्ड ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही बड़ा निर्णय लिया है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एनआर (उत्तर रेल) के बजाय पूर्वोत्तर रेल के रूट से लाने का आदेश जारी किया गया है। मसलन पूर्वोत्तर रेल के इलाहाबाद, इलाहाबाद सिटी, मंडुआडीह के रास्ते ट्रेन रफ्तार भरती रहेगी।