विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों के पास पर्याप्त एंबुलेंस की रहेगी तैनाती

By Sangram Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:44 AM (IST)

देव दीपावली पर वाराणसी में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सपा नेताओं ने आपातकालीन सेवाओं की तैयारी की मांग की ...और पढ़ें

देव दीपावली वाराणसी घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती।

देव दीपावली वाराणसी घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एंबुलेंस की तैनाती।

HighLights

  1. सपा नेताओं ने देव दीपावली पर आपातकालीन तैयारी की मांग की।

  2. घाटों पर पर्याप्त एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाने की अपील।

  3. बीएचयू ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखने की मांग।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सपा नेताओं ने सीएमओ डा. एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश सचिव व पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पर्व पर लाखों पर्यटक व श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते हैं।

दशाश्वमेध, अस्सी, राजघाट, नमो घाट और केदार घाट जैसे प्रमुख घाटों पर अत्यधिक भीड़ रहती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लोगों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि प्रमुख घाटों पर डाक्टर, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, आक्सीजन, जीवनरक्षक दवाइयों और स्ट्रेचर के साथ प्राथमिक चिकित्सा शिविर बनाए जाएं। वहीं, घाटों के पास पर्याप्त एम्बुलेंस तैनात करने और बीएचयू ट्रामा सेंटर व मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखने की मांग की गई।(वि)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।