विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में आटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्‍चे की मौत, चालक वाहन लेकर हुआ फरार

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 02:04 PM (IST)

वाराणसी के बलुआ गांव में एक तेज रफ्तार ऑटो ने तीन वर्षीय बच्चे अयांश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

वाराणसी में ऑटो की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत, चालक फरार।

वाराणसी में ऑटो की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत, चालक फरार।

HighLights

  1. वाराणसी में ऑटो से कुचलकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत।

  2. तेज रफ्तार ऑटो चालक बच्चे को कुचलकर मौके से भागा।

  3. पिता ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गुरुवार को दोपहर में घर के दरवाजे के सामने खड़ंजे पर खेल रहे एक तीन वर्षीय मासुम को लापरवाह आटो चालक उसे कुचलते हुए भाग निकला परिजन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां की पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता का पुत्र अयांश उर्फ अजय घर के बाहर बने खड़ंजे पर खेल रहा था तभी हरेहूं की तरफ से तेज गति से आ रहा अज्ञात आटो और चालक बालक को कुचलते हुए भाग निकला। मृतक के पिता ने शुक्रवार को वाहन और चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस चालक और आटो की तलाश कर रही है। मृतक दो भाईयों में छोटा था इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।