बीएचयू के इतिहास विभाग की तीन छात्राएं जीनत रहमान, प्रज्ञा परमिता, सृष्टि त्यागी स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए चयनित
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की तीन छात्राओं - जीनत रहमान, प्रज्ञा परमिता और सृष्टि त्यागी को विभिन्न स्कॉलरशिप ...और पढ़ें

बीएचयू इतिहास विभाग की छात्राओं को मिला स्कॉलरशिप अवार्ड, शोध को मिलेगा बढ़ावा।
HighLights
जीनत रहमान को मध्यकालीन इतिहास में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्कॉलरशिप।
प्रज्ञा परमिता को मध्यकालीन इतिहास में सर्वोच्च अंक पर सम्मान।
सृष्टि त्यागी को नेताजी सुभाष पर शोध हेतु स्कॉलरशिप।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की दो छात्राओं को मध्यकालीन भारतीय इतिहास के प्रश्न पत्र में अधिकतम अंक प्राप्त करने पर एक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप अवार्ड हेतु चयनित किया गया है।
इतिहास की छात्रा जीनत रहमान को एमए के दो सेमेस्टर में अनवरत मध्यकालीन भारतीय इतिहास के प्रश्न पत्र में पूरे बैच में अधिकतम नम्बर प्राप्त करने पर "माता चित्रसेना देवी स्कॉलरशिप अवार्ड इन मिडिवल इंडियन हिस्ट्री एन्ड कल्चर" के लिए चयनित किया गया। इसमें 5 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रति माह एक साल तक दी जाएगी।
इतिहास विभाग की एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा परमिता महारी को मध्यकालीन भारतीय इतिहास में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए "प्रभु रामदास जी महाराज स्कॉलरशिप अवार्ड फ़ॉर शेडूलकास्ट इन मिडिवल इंडियन हिस्ट्री एन्ड कल्चर" के लिए चयनित किया गया।
इसमें 2 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रति माह एक वर्ष तक दी जाएगी। सृष्टि त्यागी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर शोध पत्र लिखने हेतु "प्रोफेसर प्रिय रंजन त्रिवेदी स्कॉलरशिप अवार्ड इन नेताजी सुभाष हिस्ट्री" के लिए चयनित किया गया। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत 1 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रति माह एक वर्ष तक दी जाएगी।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जिगर मोहम्मद, बीएचयू इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रवेश भारद्वाज, बीएचयू इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर घनश्याम, मध्यकालीन भारतीय इतिहास के प्रोफेसर डॉ. राजीव श्रीगुरुजी एवं विशाल भारत संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने संयुक्त रूप से इतिहास विभाग की तीनों छात्राओं को स्कॉलरशिप का स्वीकृति पत्र, शॉल एवं स्कॉलरशिप की प्रथम किस्त सौंपी।
इस अवसर पर डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि यह स्कॉलरशिप मध्यकालीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है। इससे इतिहास के छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। मध्यकालीन भारतीय इतिहास में शोध करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि त्यागी ने किया एवं धन्यवाद डॉ. मृदुला जायसवाल ने दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।