Move to Jagran APP

सोनभद्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, गंभीर स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ सफरीपुर मार्ग पर सेहुआ गोदाम के पास पूर्व प्रधान 40 वर्षीय महेंद्र पासवान निवासी सफरीपुर को शुक्रवार रात करीब नौ बजे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पूर्व प्रधान के बाएं हाथ में बाजू और शरीर पर गोली छूते हुए निकल गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:11 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:11 AM (IST)
सोनभद्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, गंभीर स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती
सोनभद्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ सफरीपुर मार्ग पर सेहुआ गोदाम के पास पूर्व प्रधान 40 वर्षीय महेंद्र पासवान निवासी सफरीपुर को शुक्रवार रात करीब नौ बजे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पूर्व प्रधान के बाएं हाथ में बाजू और शरीर पर गोली छूते हुए निकल गई। घटना की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व पन्नूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गयी। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

loksabha election banner

पासवान ग्राम पंचायत महेवा के पूर्व प्रधान हैं। पूर्व प्रधान ने बताया है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। उसे आशंका है उसी संदर्भ में उसके साथ ये घटना घटित हुई है। वर्तमान समय में पत्नी मायके मधुपुर में है। उसने बताया कि रात में वह नई बाजार से वापस सफरीपुर अपने घर जा रहा था। सेहुआ गोदाम से सफरीपुर जाने के लिए मुड़ा और लगभग 25 मीटर दूर आगे ज्यों ही बढ़ा ट्रांसफार्मर के पास पल्सर सवार तीन युवक आए और रोकने का इशारा किया। जब वह रुका तो उन्होंने गोली चला दी और भाग निकले।

पुलिस लगभग 10:45 बजे रात उसे पीएचसी चतरा तियरा ले गई। यहां पर इलाज किया गया और जिला अस्पताल रेफर किया गया। चर्चा यह भी है कि पूर्व प्रधान का उसकी पत्नी से इस कदर विवाद था कि उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इस मामले में पत्नी की ओर से पन्नूगंज थाने में पूर्व प्रधान के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे का कहना है कि ग्राम प्रधान से बात हुई है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद लग रहा है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.