30 नवंबर से बदले टाइम से चलेंगी तीन मेमू ट्रेनें, वाराणसी की इन ट्रेनों का बदला समय
रेल प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए तीन मेमू ट्रेनों की समय सारिणी में संशोधन किया है। यह बदलाव 30 नवंबर, 1 दिसंबर और 3 दिसंबर से प्रभावी होंगे, जिसमें प्रयागराज रामबाग-बनारस, जौनपुर-गाजीपुर और गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

वाराणसी में तीन मेमू ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, जानें नया शेड्यूल।
HighLights
तीन मेमू ट्रेनों की समय सारिणी में संशोधन।
प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू 30 नवंबर से।
जौनपुर-गाजीपुर, गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू भी प्रभावित।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए तीन मेमू ट्रेनों की समय सारिणी में संशोधन किया है। इसमें प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू के अलावा जौनपुर-गाजीपुर और गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू ट्रेनें शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 65114 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू 30 नवंबर से संशोधित समय पर चलेगी। यह प्रयागराज रामबाग से सुबह 9:35 बजे (पूर्व में दिन में 11 बजे) प्रस्थान करेगी। झूसी में 9:47, रामनाथपुर में 9:58, सैदाबाद में 10:09, हंडिया खास में 10:17, भीटी में 10:25, अतरौरा में 10:31, जंगीगंज में 10:38, सराय जगदीश में 10:43 और ज्ञानपुर रोड में 10:52 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद अलमऊ में 10:59, अहिमनपुर में 11:05, माधोसिंह में 11:28, कटका में 11:51, कछवा रोड में 11:59, निगतपुर में 12:06, बैहेड़वा में 12:11, राजा तालाब में 12:19, हरदत्तपुर में 12:27 और भूलनपुर में 12:34 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 12:45 बजे बनारस पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 65102 जौनपुर-गाजीपुर मेमू का एक दिसंबर से गाजीपुर पहुंचने का समय सुबह 11:45 के बजाय 11:50 बजे होगा। गाड़ी संख्या 65103 गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू का तीन दिसंबर से गाजीपुर से प्रस्थान समय दोपहर 12 बजे के बजाय 11:45 बजे कर दिया गया है।