वाराणसी में 650 प्रतिबंधित तोतों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, पेटा की पहल पर भी हो चुकी है कार्रवाई
वन विभाग और एसटीएफ ने वाराणसी में 650 प्रतिबंधित तोतों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। ये तोते मीरजापुर और चंदौली के जंगलों से लाए गए थे और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाराणसी में प्रतिबंधित तोतों की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया।
HighLights
वन विभाग और एसटीएफ ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया।
वाराणसी में 650 प्रतिबंधित तोते बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी मिर्जापुर, चंदौली से पक्षी लाकर शहरों में बेचते थे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहरों में प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने राजफाश किया है। टीम ने गोलगड्डा के पास छापेमारी कर पिकअप वाहन से 650 जीवित तोते बरामद किए। इनमें 60 एलेक्जेंड्रिन तोते और 590 सामान्य तोते शामिल हैं। मौके से बिहार के पटना निवासी तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का सरगना मोहम्मद सलीम बताया गया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गोलगड्डा के पास पिकअप से प्रतिबंधित पक्षियों का अवैध कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल छापेमारी की। मौके पर पिकअप संख्या बीआर01सीपी2889 में लोहे के सात पिंजड़े और दो बोरों में पक्षियों को भरकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 650 जीवित तोते मिले।
कार्रवाई के दौरान पटना निवासी मोहम्मद समीम (53), मोहम्मद नासीर (19) और आफताब (25) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मीरजापुर और चंदौली के जंगलों से शिकारियों के माध्यम से पक्षी खरीदते थे। इसके बाद उन्हें दूसरे शहरों में आपूर्ति करते थे। गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा
बरामद सभी पक्षी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत प्रतिबंधित हैं। वन विभाग ने आरोपितों के खिलाफ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में वन विभाग की टीम के साथ एसटीएफ के जवान भी शामिल रहे।
पेटा की ओर से भी बनारस में हुई है कार्रवाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।