संपूर्णानंद संस्कृत विवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर रविवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही सरगर्मी भी तेज हो गई।
वाराणसी, जेएनएन। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर रविवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई। प्रचार की गतिविधियां विवि परिसर से लेकर हास्टल व डेलीगेसी तक जा पहुंची। प्रचार के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
चुनाव अधिकारी शैलेश मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के चार प्रमुख पदों के लिए वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री पद पर तीन व पुस्तकालय मंत्री के लिए चार प्रत्याशी वैध घोषित किए गए हैं। इसकी घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। छात्रसंघ के चुनाव के लिए मतदान 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतदाताओं की संख्या 2047 है। मतदान के लिए चार कमरों में आठ बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।
पदवार वैध प्रत्याशी
अध्यक्ष
- पंकज कुमार पांडेय
- प्रांजल पांडेय
- सत्य प्रकाश तिवारी
उपाध्यक्ष
- जितेंद्र
- मंटू कुमार तिवारी
- शशिकांत पांडेय
- शुभम पांडेय
महामंत्री
- अभिषेक शुक्ल
- देवनारायण पांडेय
- राकेश कुमार दुबे
पुस्तकालय मंत्री
- ओमप्रकाश राय
- राधारमण पांडेय
- विपिन चौबे
- सत्यप्रकाश तिवारी