वाराणसी में जजेज गेस्ट हाउस के पास शराब पीने से रोकने पर आरक्षी से मारपीट करने वाले तीन आरोपित जेल गए
वाराणसी के सामने घाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास शराब पीने से रोकने पर आरक्षी पंकज जायसवाल पर हमला करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने का आरोप है।

वाराणसी में जजेज गेस्ट हाउस पर पुलिसकर्मी से मारपीट, तीन आरोपित गिरफ्तार।
HighLights
आरक्षी पंकज जायसवाल पर शराब पीने से रोकने पर हमला।
जजेज गेस्ट हाउस, सामने घाट, वाराणसी में हुई घटना।
तीन आरोपित गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा का केस।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस की सुरक्षा आरक्षी पंकज जायसवाल रिजर्व पुलिस लाइन से ड्यूटी में तैनात हैं । आरोप है कि 26 नवंबर की रात आठ बजे जजेस गेस्ट हाउस के पीछे घाट की तरफ सीढ़ियों पर सात से आठ की संख्या में अज्ञात लोग बैठकर शराब का सेवन करते हुए शोर मचा रहे थे।
सुरक्षा में नियुक्त होने के कारण गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने आकर बताया कि उन्हें मना कर दें। जिसके बाद वहां जाकर उन लोगों से जाने के लिए कहा गया तो वे लोग मेरे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये। आरक्षी के विरोध करने पर आरोपितों ने रेलिंग से निचे खींचकर हमला करते हुए मारपीट करने लगे।
शोर मचाने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारी लंका थाने पर सूचना दिए जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपित भागने लगे। जिसमें तीन आरोपितों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम दिव्यानन्द द्विवेदी निवासी केदारेश्वर नगर कलोनी सामनेघाट लंका जिसे भागने में चोट भी लगी है।
दूसरा वाचस्पति नन्दन निवासी मारुतिनगर कालोनी, लंका और आदित्य राय निवासी ग्राम असाव थाना नकसर गाजीपुर हाल पता शिवाजी नगर कालोनी लंका का रहने वाला है। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट धमकी के मामले में केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। तीनों आरोपितों का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजे गए।