Move to Jagran APP

चंदौली में बरात में हुआ बवाल, दूल्हे की गाड़ी का टायर खोल ले गई पुलिस

चंदौली के धानापुर के गांव में आई आयी बरात में दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला तो शांत कराया लेकिन लौटते समय एक बराती सहित दूल्हे की गाड़ी के दो टायर भी खोल ले गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:33 PM (IST)
चंदौली में बरात में हुआ बवाल, दूल्हे की गाड़ी का टायर खोल ले गई पुलिस
दूल्हे की गाड़ी के दो टायर भी खोल ले गई पुलिस।

चंदौली, जेएनएन। धानापुर थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव में शुक्रवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव में आई आयी बारात में दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला तो शांत कराया लेकिन लौटते समय एक बराती सहित दूल्हे की गाड़ी के दो टायर भी खोल ले गई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। कुसम्ही निवासी सीरी विंद की लड़की की शुक्रवार को शादी थी। बलुआ थाना के महराजगंज गांव से बरात आई थी।

loksabha election banner

लड़की पक्ष की तरफ से जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेश यादव अपने मित्र पूर्व प्रधान राजेश यादव को साथ निमंत्रण करने आए। वे घर पर बैठे ही थे कि बरात आने की सूचना मिल गई। इस पर पूर्व प्रधान राजेश यादव स्कर्पियो रास्ते से हटाने लगे। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रोड लाइट मजदूरों को धक्का मारते हुए दूल्हे की गाड़ी से जा टकराई। इससे आक्रोशित बराती पूर्व प्रधान राजेश यादव के साथ मारपीट करने लगे। जानकारी होते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए और बरातियों के साथ मारपीट करने लगे। हंगामा और बवाल होते देख दूल्हा भी शादी करने से मना करने लगा। घंटों मान मनौवल के बाद शादी संपन्न हुई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव का आरोप है की उनकी गाड़ी से बैग और मोबाइल बारातियों ने निकाल लिया। बैग तो कुछ समय के बाद मिल गया लेकिन उसमें रखा 75 हज़ार रुपये और मोबाइल नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा बुझा कर शांत कर दिया और चली गई।

कुछ ही देर में दोबारा हंगामा होने लगा। दुबारा पुलिस आ गई और एक बराती सहित दूल्हे की कार के दो पहिया खोलकर साथ ले गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से निवेदन कर कार में टायर लगवाए और बराती को छुड़वाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कार का टायर सुरक्षा की दृष्टि से खोलवाया गया था। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.