विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हीटवेव का असर अपार, मौसम कर रहा अत्‍याचार, मानसून ने भी पकड़ ली है रफ्तार

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 17 May 2026 11:09 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में हीटवेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट के बीच तापमान में बढ़ोतरी जारी, मानसून की रफ्तार भी तेज।

वाराणसी और पूर्वांचल में हीटवेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट के बीच तापमान में बढ़ोतरी जारी, मानसून की रफ्तार भी तेज।

HighLights

  1. वाराणसी-पूर्वांचल में भीषण गर्मी, लू का प्रकोप।

  2. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया।

  3. मानसून श्रीलंका पहुंचा, प्री-मानसून जल्द प्रभावी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में चढ़ता पारा लगातार आंच की बार‍िश कर रहा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले सप्‍ताह में भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी र‍िपोर्ट में वातारण में हीट वेव की सक्र‍ियता के साथ ही ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले कुछ द‍िनों में लू का प्रकोप मौसम की प्रचंड दुश्‍वारी को ही द‍िखाएगा। जबक‍ि ह‍िंद महासागर में मानसूनी पर‍िस्‍थ‍ित‍ियां लगातार सक्र‍िय हो रही हैं और मानसून श्रीलंका तक आ पहुंचा है। 

मानसून यूपी में बीस जून के आसपास सोनभद्र के रास्‍ते दस्‍तक देगा और पूर्वांचल में इसके बाद मानसूनी बार‍िश भी शुरू होगी। इसके साथ ही यूपी में मानसूनी सक्र‍ियता शुरू हो जाएगी। जबक‍ि इसके पूर्व प्री मानसूनी हालात पूर्वांचल में बार‍िश करवा सकते हैं। इसकी वजह से आने वाले द‍ि‍नों में लोकल हीट‍िंंग मौसम का रुख बदल देगा। आंधी पानी के साथ ही मौसम का रुख बदलेगा और कुछ राहत भी म‍िलेगी।   

alert

रव‍िवार की सुबह वातावरण में नमी का स्‍तर घटा रहा और गर्म हवाओं के थपेड़ों का रुख सुबह दस बजे के बाद से ही नजर आने लगा। द‍िन चढ़ा तो वातावरण में नमी का स्‍तर और घटा, साथ ही आर्द्रता का स्‍तर घटने के साथ ही लू के थपेड़ों का अहसास भी बना रहा। आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख अध‍िक बदलने की संभावना नहीं है। जबक‍ि द‍िनों तक नौतपा तक ताप के बढ़ने का ही अंदेशा है। प्री मानसूनी हालात दो सप्‍ताह बाद पूरी तरह से प्रभावी होंगे तो ही मौसम का रुख बेहतर होगा।   

बीते चौबीस घंटों में वातावरण में अध‍िकतम तापमान 41.3°C तक जा पहुंचा जो सामान्‍य से 0.5 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 26.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 25% और अध‍िकतम 42% दर्ज की गई। जबक‍ि मौसम व‍िभाग ने आरेंज अलर्ट जारी क‍िया है। इसकी वजह से वातावरण में लगातार गर्मी का अनुमान है। जबक‍ि हीट वेव की वजह से आने वाले द‍िनों में भी वातावरण में बदलाव का दौर जारी रहेगा। हालांक‍ि प्री मानसूनी पर‍िस्‍थि‍त‍ियां जून के पहले सप्‍ताह से ही शुरू होने का अनुमान है।