विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रामा सेंटर परिसर में नंबर की जगह 'यादव' लिखी बुलेट से तेज आवाज निकालकर मस्‍ती करने वाले की बुलेट सीज

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

वाराणसी के ट्रामा सेंटर परिसर में तेज आवाज वाले साइलेंसर और नंबर प्लेट पर 'यादव' लिखे बुलेट को पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. तेज आवाज वाले साइलेंसर वाली बुलेट को पुलिस ने सीज किया।

  2. नंबर प्लेट पर 'यादव' लिखा था, कागजात भी नहीं थे।

  3. पुलिस ने पांच हजार का जुर्माना लगाकर वाहन जब्त किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवां चौकी अंतर्गत ट्रामा सेंटर परिसर में शनिवार की रात बुलेट की साइलेंसर से तेज आवाजें निकालकर तफरी करने वाले एक व्यक्ति की बाइक को पुलिस ने सीज किया है।

बुलेट के आगे नंबर प्लेट पर यादव लिखा था और वाहन से रंग बिरंगी लाइटें पुलिस दिख रही थी। परिसर तेज रफ़्तार बुलेट चलाने और पटाखे जैसी आवाज से मरीज और उनके स्वजन को भी काफी परेशानी हो रही थी।

वाहन चेकिंग और गश्त पर निकले चौकी प्रभारी नगवा नवीन चतुर्वेदी ने युवक को रोककर पूछा तो बताया कि परिचित की बुलेट से घूमने आया हूं।युवक के पास वाहन से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिला। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने बुलेट को चौकी पर भिजवाते हुए सीज कर दिया। पुलिस ने बुलेट की जांच की तो पता चला कि कुमारी देवी के नाम से बुलेट का रजिस्ट्रेशन है।

बताया गया क‍ि जो कैमूर , भभुआ बिहार की रहने वाली हैं और यहां नरोत्तम नगर कालोनी नगवा में रहती है। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने के कारण पांच हजार का जुर्माना करते हुए वाहन को सीज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।