विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में 10 ड‍िग्री तक जा पहुंचा तापमान, भीषण जाड़ ने कंपाया हांड

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 11:14 AM (GMT+05:30)

वाराणसी और पूर्वांचल में अचानक तापमान में गिरावट आई है, न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है, मौसम विभाग ने आगे और गिरावट और घने कोहरे का अनुमान जताया है।

वाराणसी और पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा।

वाराणसी और पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा।

HighLights

  1. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा।

  2. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी।

  3. मौसम विभाग ने घने कोहरे और गिरावट का अनुमान जताया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में अचानक तापमान में काफी ग‍िरावट का दौर देखा जा रहा है। देर रात से बढ़ी ठंडक की वजह से न्‍यूनतम पारा दस ड‍िग्री के करीब जा पहुंचा। वातावरण में गलन का रुख सुबह तीन बजे के बाद नजर आने लगा और सुबह कुहासे के बीच कंपकंपी और गलन का रुख भी नजर आया। मौसम व‍िभाग ने इसमें और कमी का संकेत द‍िया है। 

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में होने लगा है, पछुआ का प्रभावी पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में लेकर आ चुका है। जबक‍ि अमूमन मध्‍य द‍ि‍संबर में मौसम की यह स्‍थ‍ित‍ि होती रही है। इसके साथ ही वातावरण में नमी का असर भी कुछ कम हुआ है। सुबह अंचलों में कोहरा कुछ सघन तो शहर और कस्‍बों के भीतर कम हो चला है। हालांक‍ि यह आगे और भी सघन होगा।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 27.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से  1.5 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान 70% दर्ज क‍िया गया तो वहीं आर्द्रता अध‍िकतम 91% दर्ज की गई। आर्द्रता में कुछ इजाफा होने के बीच सुबह पछुआ का जोर भी रहा और हवाएं गलन से भरी रहीं। 

मौसम वि‍भाग ने इस पूरे सप्‍ताह मौसम में अध‍िक बदलाव की उम्‍मीद नहीं जताई है। इस सप्‍ताह के आख‍िर तक तापमान दस ड‍िग्री के नीचे भी जा सकता है। दरअसल पहाड़ों पर गलन भरी हवाओं का जोर है तो दूसरी ओर हवाओं ने कंपाना भी शुरू कर द‍िया है। सुबह तेज हवाओं का दौर तो रहा लेक‍िन धूप ख‍िलने के बाद सूरज के ताप ने राहत भी दी। मौसम व‍िभाग की ओर से आने वाले द‍िनों में कोहरा और भी घना होने का अनुमान जताया गया है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।