विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में 15 ड‍िग्री से नीचे आया तापमान, चक्रवात के असर से पूर्वांचल में बढ़ने जा रही गलन

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 05:22 PM (IST)

वाराणसी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, और 'अकवान' चक्रवात का असर पूर्वांचल तक पहुंचने से ...और पढ़ें

वाराणसी में अकवान चक्रवात का असर तापमान गिरा गलन बढ़ी।

वाराणसी में अकवान चक्रवात का असर तापमान गिरा गलन बढ़ी।

HighLights

  1. वाराणसी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज।

  2. 'अकवान' चक्रवात का असर पूर्वांचल तक पहुंचने की संभावना।

  3. आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे में होगी वृद्धि।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ठंडक का मौसम शुरू होने के साथ ही वातावरण में व्‍यापक बदलाव सामने आने लगा है। माना जा रहा है क‍ि इस बार सर्द‍ियां पहले से ही सक्र‍ियता में आ जाएंगी। जबक‍ि दूसरी ओर 'अकवान' चक्रवात का असर भी पूर्वांचल के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रहा है। मौसम व‍िभाग ने हालांकि‍ इसके पहले ही सक्र‍िय होने का अनुमान जताया था। 

व‍िगत द‍िनों से बंगाल की खाड़ी में अर्नब के बाद अकवान चक्रवात का असर दक्ष‍िण की ओर था जो अब उत्‍तर की ओर बढ़ रहा है। जब‍क‍ि चक्रवातीय बादलों की आवाजाही के साथ ही गलन और कोहरे में भी इजाफे का अगले 24 घंटे बाद संकेत है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में इसका व्‍यापक असर हो सकता है। वातावरण में नमी का असर भी पूर्वांचल में मौसमी बदलाव का असर होने का अनुमान है। 

मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में चक्रवात की सक्र‍ियता का रुख समुद्र में बना है लेक‍िन इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। चक्रवात का असर फ‍िलहाल उड़ीसा से लेकर झारखंड तक बना हुआ है और हवा का रुख कुछ पछुआ है। हालांक‍ि इसका व्‍यापक असर पश्च‍िम की ओर होने की उम्‍मीद तो कम है लेक‍िन इसका असर पूर्वांचल तक हो सकता है। 

चक्रवात के असर से तेज हवाओं के साथ ही बादलों की आवाजाही और सक्र‍ियता का दौर भी बना रह सकता है। माना जा रहा है क‍ि इसका अगले 24 घंटों तक असर पूर्वांचल तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से ठंडक में इजाफा के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही मौसम का रुख भी कुछ समय तक बदला रह सकता है।    

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 29.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.8 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम 14.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.2 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 69% और अध‍िकतम 74% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से आगे और भी तापमान में कमी का संकेत है। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह कोहरे की सक्र‍ियता का अनुमान भी जताया है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।