आजमगढ़ में सर्पदंश से किशोर की मौत, परिजन झाड़-फूंक कराने में लगे रहे
तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर निवासी चनधारी राम का 12 वर्षीय पुत्र सोनू अपने परिवार संग बुधवार की रात घर में सोया था।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 09:59 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:59 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर निवासी चनधारी राम का 12 वर्षीय पुत्र सोनू अपने परिवार संग बुधवार की रात घर में सोया था। गुरुवार की अलसुबह सांप ने उसे डस लिया। जिसकी जानकारी न तो उसे हुई और न ही परिजनों को। सुबह होने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ती गई। उसकी स्थिति बिगड़ते देख परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। बावजूद तबीयत में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद परिजन उसे बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कम्हरिया घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें