शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश ...और पढ़ें

शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, आगामी चुनाव पर चर्चा।
HighLights
नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव ने अखिलेश यादव से भेंट की।
अखिलेश यादव ने ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर एकजुटता का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लाल बिहारी यादव ने अपने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं शिक्षक नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव सहित उपस्थित सभी नेताओं एवं शिक्षक नेताओं को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता के विश्वास में निहित है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी साथी आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता व लाल बिहारी यादव के चुनाव के चीफ इलेक्शन एजेंट संतोष यादव बबलू एडवोकेट, भीष्म नारायण सिंह, पूजा यादव, हैदर गुड्डू, धनंजय यादव, परवेज अहमद जोखू, धर्मेंद्र यादव, मन्नू अंसारी आदि लोग शामिल थे।