विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों और चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं का किया सम्मान

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 05:50 PM (IST)

शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने वाराणसी में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने ...और पढ़ें

शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने वाराणसी में सहयोगियों को सम्मानित किया मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि दी।

शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने वाराणसी में सहयोगियों को सम्मानित किया मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि दी।

HighLights

  1. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  2. लाल बिहारी यादव ने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया।

  3. उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए अपनी जीत बताई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव के कैम्प कार्यालय रुप्पनपुर, पैगम्बरपुर, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं, वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रबंधकों को लाल बिहारी यादव ने सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा ने हर कदम पर उन्हें परेशान करने का प्रयास किया।

कहा क‍ि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री तक ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। यहां तक कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए एयर शो तक का आयोजन करना पड़ा। इसके बावजूद प्रदेश के पढ़े-लिखे शिक्षक मतदाताओं ने भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ मतदान कर एक साधारण व्यक्ति को पांच गुना अधिक मतों से पुनः विजयी बनाकर विधान परिषद में भेजने का काम किया।

उन्‍होंने कहा क‍ि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि शिक्षकों, कर्मचारियों, समाजवादी साथियों एवं उन सभी संघर्षशील लोगों की जीत है, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हमारा साथ दिया। इस ऐतिहासिक जीत में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य ने की तथा संचालन समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपनारायण पटेल, भीष्म नारायण सिंह, जगदीश यादव, चंद्र शेखर सिंह, जैन कुशवाहा, अभिषेक यादव, प्रताप गौतम, हैदर गुड्डू, जुबैर अहमद, इरशाद अहमद, सुनील यादव, मन्नू अंसारी, शमीम अंसारी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, रूबी खान, हर्षराज, वीरेंद्र मौर्य, सतीश मौर्या, संजय मौर्या प्रधान, आनंद स्वरूप, राजकुमार यादव, मंजीत सिंह, कमलेश पटेल, अवधेश कुमार, पिंटू पटेल, विशाल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।