होली पर बाजार में आया सर्जिकल बम और मिसाइल, केसरिया गुलाल से पटा बाजार
इस बार होली में भी देशभक्ति का जोश हाई है। सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक की तर्ज पर बाजार में कई रंग उतार गए हैं। ऐसा सर्जिकल बम आया है कि इसे घोलने की जरूरत नहीं है।
वाराणसी, जेएनएन। इस बार होली में भी देशभक्ति का जोश हाई है। सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक की तर्ज पर बाजार में कई रंग उतार गए हैं। ऐसा सर्जिकल बम आया है कि इसे घोलने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसमें आग लगाकर लोगों पर फेंक देना है। वहां गिरते ही उसमें से रंग का फव्वारा सामने वालों के होली के रंग से सराबोर कर देगा है। यही नहीं कई तरह के मिसाइल रंग भी है।
आतंकवादियों द्वारा पिछले माह पुलवामा में एवं पिछले साल उरी में कायराना हमला किया गया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। इसके बाद से ही युवाओं का जोश हाई है। इसका असर होली में भी देखने को मिल रहा है। इसकी को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने भी देशभक्ति से जुड़ी पिचकारी, रंग व मुखौटा बाजार में उतारा है। यह युवाओं की पहली पसंद भी बन रही है। सिगरा स्थित एक दुकानदार अशोक गोगिया ने बताया कि इस बार सर्जिकल बम एवं मिसाइल की खूब मांग हो रही है। खास है कि यह मेक इन इंडिया है।
केसरिया रंग के गुलाल व रंग की बिक्री तेज
रंगों का त्यौहार होली 21 मार्च को हुई। बनारस में रंगों का थोक बाजार काशीपुरा में इन दिनों रंगों के अलावा गुलाल-अबीर का बाजार सजा हुआ है। एक से एक रंग छटा बिखरे रहे हैं। दशकों से रंगों का कारोबार कर रहे अमित कुमार ने बताया कि इस बार मोदी गुलाल की डिमांड बहुत ज्यादा है। केसरिया रंग का गुलाल और रंग ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी भी खूब खरीद रहे हैं। पीला, हरा और लाल गुलाल सदाबहार है इनकी बिक्री पर बहुत असर नहीं पड़ता है।