विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, काशी में जले दीप

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 04:09 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने का आदेश दिया, जिसका काशी के तमिल समुदाय ने स्वागत किया। इस फैसले से उत्साहित होकर हनुमान घाट स्थित कामकोटिश्वर मंदिर में 101 दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से काशी में उत्साह, दीप प्रज्वलन।

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से काशी में उत्साह, दीप प्रज्वलन।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम प्रज्वलन की अनुमति दी।

  2. काशी के तमिल समुदाय ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया।

  3. हनुमान घाट पर 101 दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के प्राचीन पत्थर स्तंभ 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का काशी के तमिल समुदाय ने भी स्वागत किया गया। हिंदू समुदाय के पक्ष में फैसला आने से उल्लसित लोगों न शनिवार शाम हनुमान घाट स्थित कामकोटिश्वर मंदिर देवालय में 101 दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया।

आयोजक के. वेंकट रमन घनपाठी ने बताया कि काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक स्वरूप यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ भजन-कीर्तन और विशेष प्रार्थना की जाएगी।

भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) एवं देवाधिदेव महादेव के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सनातन परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान में आए न्यायालय के आदेश के प्रति प्रसन्नता प्रकट करने का माध्यम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।