विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुनील मेहरोत्रा खत्री हितकारिणी सभा वाराणसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 05:41 PM (IST)

वाराणसी में खत्री हितकारिणी सभा ने सुनील मेहरोत्रा को आगामी दो वर्षों (2027-28) के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। इस ...और पढ़ें

सुनील मेहरोत्रा वाराणसी खत्री हितकारिणी सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने, समाज में नई शुरुआत।

सुनील मेहरोत्रा वाराणसी खत्री हितकारिणी सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने, समाज में नई शुरुआत।

HighLights

  1. सुनील मेहरोत्रा खत्री हितकारिणी सभा वाराणसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

  2. आगामी दो वर्षों 2027-28 के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त।

  3. मनीष कपूर कोषाध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर के प्रमुख साड़ी व्यवसायी सुनील मेहरोत्रा को खत्री समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। खत्री हितकारिणी सभा वाराणसी की साधारण सभा की बैठक में आगामी दो वर्षों 2027-28 के लिए सर्वसम्मति से सुनील मेहरोत्रा को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी मुकुंद लाल टंडन, चुनाव अधिकारी डाक्टर अनुराग टंडन और डाक्टर अश्वनी टंडन ने बनारस क्लब में आयोजित आम सभा में यह घोषणा की। इस अवसर पर मनीष कपूर को कोषाध्यक्ष के पद पर भी सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर विजय मेहरोत्रा मंटू, रोहित कपूर, राजीव खन्ना, नवनीत सेठ बिल्लू और मनीष मेहरोत्रा का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

खत्री हितकारी सभा के संरक्षकमुकुंद लाल टंडन, विजयरामन सेठ, दीपक बहल, डाक्टर अनुराग टंडन, डाक्टर अश्विनी टंडन और डाक्टर अंकुर चड्ढा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खत्री समाज के सदस्यों ने इस चुनाव को एक महत्वपूर्ण कदम माना है, जो समाज के एकजुटता और सहयोग को दर्शाता है। सभी सदस्यों ने सुनील मेहरोत्रा के नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सुनील मेहरोत्रा का चुनाव खत्री समाज के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जो आने वाले समय में समाज के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा।