विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स का भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगी काशी की सुमेधा

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 02:28 PM (IST)

काशी की सुमेधा पाठक जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहाँ वे एयर पिस्टल ...और पढ़ें

जापान पैरा एशियन गेम्स में काशी की बेटी सुमेधा पाठक करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।

जापान पैरा एशियन गेम्स में काशी की बेटी सुमेधा पाठक करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।

HighLights

  1. सुमेधा पाठक जापान में पैरा एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  2. वे एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगी।

  3. पहले कोरिया में रजत पदक जीत चुकी हैं, अब दिल्ली में प्रशिक्षण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मानस नगर दुर्गाकुंड की रहने वाली सुमेधा पाठक इस नवरात्रि पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग के लिए जापान जा रही हैं । फिलहाल वह अपने कोच जे.पी नौटियाल के दिशा निर्देश में डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद , नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स की तैयारी कर रही हैं।

काशी की बेटी सुमेधा पाठक जापान में 16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिता बृजेश पाठक ने बताया कि दिल्ली में तैयारी करने के बाद 14 को जापान पहुंचेंगे जहां सुमेधा प्रतियोगिता में एयर पिस्टल में पदक के लिए निशाना साधेगी।

पिछले महीने सुमेधा कोरिया में आयोजित 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर काशी का मान बढ़ाई थी। जापान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 13 लोगों की टीम है जिसका प्रतिनिधित्व सुमेधा करेंगी।

सुमेधा की मेहनत और लगन को देखते हुए पिता ने कोरोना के लॉकडाउन में ही घर में शूटिंग रेंज बनाया है जिसमें सुमेधा नियमित प्रेक्टिक्स करती हैं ।अब तक सुमेधा ने 19 पदक जीते हैं। इसके अलावा सुमेधा को कई अवॉर्ड से नवाजा गया है।