Move to Jagran APP

बृजेश अध्यक्ष व लालता चुने गए महामंत्री

जागरण संवाददाता, वाराणसी : कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वि

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Dec 2017 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 30 Dec 2017 09:51 PM (IST)
बृजेश अध्यक्ष व लालता चुने गए महामंत्री
बृजेश अध्यक्ष व लालता चुने गए महामंत्री

जागरण संवाददाता, वाराणसी : कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बृजेश कुमार त्रिपाठी 633 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के राहुल उपाध्याय को महज 11 मतों से पराजित किया। इस क्रम में 775 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ के अनुराग पांडेय व 672 मत हासिल कर महामंत्री पद पर एनएसयूआइ के ही लालता प्रसाद मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पुस्तकालय मंत्री पद एबीवीपी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

loksabha election banner

खास बात यह रही इस चुनाव में अध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर एबीवीपी तथा उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर एनएसयूआइ को सफलता मिली हैं। इस प्रकार इस वर्ष छात्रसंघ में दोनों संगठनों की बराबर-बराबर भागीदारी रहेगी।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात थे। इसके अलावा वीडियोग्राफी कराई गई। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। निर्वाचनाधिकारी प्रो. हरिशंकर के मुताबिक दोपहर दो बजे तक बजे 63.55 फीसद छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 2107 मतदाताओं में से 1339 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 102 मत अवैध घोषित किए गए। मतदान के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में आठ बूथ बनाए गए थे। परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक झूम उठे। समर्थकों ने परिसर में ही विजय जुलूस निकाला। हालांकि पुलिस प्रशासन ने छात्रों के जुलूस को परिसर से बाहर नहीं जाने दिया।

हुई रिकाउंटिंग, नहीं बदला परिणाम

अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार को महज 11 मतों के अंतर से सफलता मिली है। इसे देखते हुए कुछ छात्र अध्यक्ष पद पर रिकाउंटिंग की मांग करने लगे। छात्रों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अध्यक्ष पद पर दोबारा मतगणना कराई। हालांकि परिणाम में कोई अंतर नहीं आया।

किसे कितने मिले मत

प्रत्याशियों के नाम

अध्यक्ष : बृजेश कुमार त्रिपाठी (633) निर्वाचित, राहुल उपाध्याय (622), रागिनी कुमारी (37) व नरसिंह नारायण गौतम (16)। अवैध मत : 29, हार-जीत का अंतर 11 मत।

उपाध्यक्ष : अनुराग पांडेय (775) निर्वाचित, व प्रभाकर तिवारी (530)। अवैध मत : 33, हार-जीत का अंतर 245 मत।

महामंत्री : लालता प्रसाद मिश्र (672) निर्वाचित, विकास कुमार पांडेय (408) व राहुल शर्मा (229)। अवैध मत : 28, हार-जीत का अंतर 264 मत।

पुस्तकालय मंत्री : अखिल धर द्विवेदी (निर्विरोध निर्वाचित)

निर्वाचित संकाय प्रतिनिधि

साहित्य संस्कृति संकाय : श्याम बहादुर (76), मोहन कुमार तिवारी (87), विपिन कुमार चौबे (112),

दर्शन संकाय : मोहित कुमार मिश्रा (54)

निर्विरोध निर्वाचित संकाय प्रतिनिधि

वेद वेदांग : अभिषेक चौबे, पुष्पराज त्रिपाठी, मिथलेश कुमार मिश्र व वासुदेव मिश्र।

श्रवण विद्या संकाय : प्रफुल्ल कांत शुक्ल।

आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय : शैलेश यादव व प्रशांत कुमार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.