विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बड़ागांव ने ग्राहकों को क‍िया जागरूकता, स्‍मार्ट ग्राहक बनने पर जोर

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 11:22 AM (IST)

भारतीय स्टेट बैंक की बड़ागांव शाखा ने वाराणसी में एक ग्राहक आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना और साइबर अपराध से बचाव के प्रति सचेत करना था।

वाराणसी में एसबीआई बड़ागांव ने ग्राहकों को किया जागरूक, कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग पर जोर।

वाराणसी में एसबीआई बड़ागांव ने ग्राहकों को किया जागरूक, कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग पर जोर।

HighLights

  1. बड़ागांव एसबीआई ने ग्राहक आउटरीच और जागरूकता शिविर आयोजित किया।

  2. कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के लाभों पर जानकारी दी।

  3. साइबर अपराध से बचाव हेतु नागरिकों को सचेत किया गया।

जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बड़ागांव शाखा द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बड़ागांव के परिसर में शनिवार को एक विशेष ग्राहक आउटरीच एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था।

कैंप का शुभारंभ बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज एवं महाप्रबंधक कौशलेंद्र कुमार ने पौधरोपण कर किया। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) और सुकन्या समृद्धि योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और किसानों ने हिस्सा लिया। बैंक कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही कई नए बचत खाते खोले गए, पुराने खातों की केवाईसी (KYC) अपडेट की गई और पात्र लाभार्थियों को मुद्रा लोन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

इसके साथ ही, लोगों को बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में भी सचेत किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत छह लाभार्थियों राजकुमार, भगवती, उदयभान चौहान,विजय, रविशंकर एवं गौरव कुमार सिंह को दो- दो लाख रुपए का डमी चेक वितरित किया गया।

शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक का प्रयास है कि बैंकिंग सेवायें समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचें। इस अवसर पर बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों सहित कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।