फरमान जारी : अब मऊ जंक्शन के सभी स्टालों से मिलेगी कुल्हड़ में ही चाय
रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों ने सभी रेलवे स्टेशनों के टी स्टालों पर शुक्रवार को मिट्टी के कुल्हड़ अनिवार्य रूप से रखे जाने का फरमान जारी कर दिया।
By Edited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 10:05 PM (IST)
मऊ, जेएनएन। रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों ने सभी रेलवे स्टेशनों के टी स्टालों पर शुक्रवार को मिट्टी के कुल्हड़ अनिवार्य रूप से रखे जाने का फरमान जारी कर दिया। आदेश मिलते ही डीसीआइ सरनाम सिंह मीणा ने मऊ जंक्शन के सभी वेंडरों की आपात बैठक बुलाई और उन्हें शाम तक प्रत्येक स्टाल पर मिट्टी के कुल्हड़ रखने का निर्देश दिया। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आधा दर्जन से अधिक स्टाल हैं।
अचानक आए फरमान के बाद वेंडर बाजार में मिट्टी के कुल्हड़ों के लिए दर-दर भटकने लगे लेकिन उन्हें रेलवे की निर्धारित साइज के कुल्हड़ नहीं मिले। आनन-फानन में बाजार में जिस साइज के भी कुल्हड़ मिलो उन्हें वेंडरों ने खरीद लिया। शाम तक किसी तरह वेंडरों ने कुल्हड़ की व्यवस्था किया। रेलवे स्टेशन के एक वेंडर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मिट्टी के खास आकार के कुल्हड़ों के लिए एक कुंभकार को आर्डर दिया गया है। सही आकार का कुल्हड़ मिलने के बाद उसे स्टालों पर रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें