विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी खंड शिक्षक MLC सीट पर सपा का कब्जा: लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 5015 वोटों से हराया

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 28 Oct 2026 03:27 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 03:29 AM (IST)

वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को 5015 मतों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार सीट जीती।

  2. भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को 5015 वोटों से हराया।

  3. सपा ने वाराणसी में जीत का जश्न मनाया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंनें भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद मिश्रा को 5015 मताें से हराया। डा. प्रमोद मिश्रा को कुल 6597 मत मिले। जबकि लाल बिहारी को 11612 मत प्राप्त हुए। सपा ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। जमकर नारेबाजी की तो वहीं ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे और मिठाईयां बांटी।देररात तक एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

स्नातक एमएलसी सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। सपा के आशुतोष सिन्हा व भाजपा के केदार सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। परिणाम बुधवार को दोपहर बाद आएगा। वहीं सपा ने स्नातक सीट भी जीतने का दावा किया है तो वहीं भाजपा पदाधिकारियों में मायूसी दिखी।

शिक्षक एमएलसी के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में सपा के लाल बिहारी यादव को 10,958 मत मिले तो वहीं भाजपा के डा. प्रमोद मिश्रा को 6060 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी को 514 वोट और मिल गए होते तो प्रथम वरीयता की गिनती में ही जीत पक्की होती।

कुल वैध मतों के पचास प्रतिशत यानी 11,472 वोट न होने के कारण द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद आठ चक्र की गिनती हुई। क्रमवार कम वोटों पाने वाले प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के मत में सपा की झोली में 654 मत तो भाजपा के 537 वोट ही आए। चेतनारायण को कुल 3471 वोट प्राप्त हुए। स्नातक एमएलसी के मतपत्रों की बंडलिंग के बाद देररात प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो गई। परिणाम बुधवार को दोपहर तक आने की उम्मीद है।मतगणना परिणाम

प्रथम वरीयता में वोटों की स्थिति
क्र.सं. प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
1 लाल बिहारी यादव 10,958
2 डा. प्रमोद कुमार मिश्र 6,060
3 चेत नारायण सिंह 3,111
4 डा. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 1,088
5 सुधांशु शेख त्रिपाठी 533
6 श्रृतिका दुबे 450
7 संजय राय प्रियदर्शी 301
8 धर्मेंद्र कुमार यादव 182
9 डा. फरीद अंसारी 152
10 अवधेश सिंह 108
वैध मतों की संख्या 22,943
प्रतिक्षेपित (निरस्त) मतों की संख्या 1,441
द्वितीय वरीयता वोटों के बाद स्थिति
क्र.सं. प्रत्याशी का नाम दल कुल मत
1 लाल बिहारी यादव सपा 11,612
2 प्रमोद कुमार मिश्र भाजपा 6,597
3 चेतनारायण सिंह निर्दल 3,471

पार्टी बदली पर डा. मिश्रा को नहीं मिला विशेष फायदा

डा. प्रमोद मिश्रा 2020 में शिक्षक नेता के तौर चुनाव मैदान में उतरे थे तो 6830 वोट मिले थे। चुनाव से ठीक पूर्व उन्होंने भाजपा का दामन थामा, उम्मीद थी कि वोट ज्यादा मिलेंगे और जीत पक्की होगी। लेकिन इसका फायदा नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- UP MLC Result LIVE: यूपी की 11 सीटों पर आने लगे रुझान, मेरठ में भाजपा की जीत, आगरा में सपा को बढ़त, मतगणना जारी

प्रथम वरीयता के वोटों की बात करें तो डा. मिश्र की झोली में सिर्फ 6060 वोट ही आए यानी अपना पुराना वोट भी सहेज नहीं पाए। सपा इस चुनाव को लेकर पहले से गंभीर थी।