Move to Jagran APP

MLC Election 2020 Varanasi Results : शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, स्नातक पर भी सपा आगे

MLC Election 2020 Varanasi Results एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे। स्नातक सीट पर भी सपा बढ़त बनाए हुए है। चौथे चरण की मतगणना में आशुतोष सिन्हा को 15035 मत व केदारनाथ सिंह को 13208 मत मिले।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:13 AM (IST)
MLC Election 2020 Varanasi Results : शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, स्नातक पर भी सपा आगे
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन में विजयी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को प्रमाण पत्र देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवनीत सिंह।।

वाराणसी, जेएनएन।  एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया है। कांटे की लड़ाई में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव 7766 मत पाकर विजयी रहे। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शर्मा गुट के शिक्षक नेता प्रमोद कुमार मिश्र 6830 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। निवर्तमान एमएलसी शिक्षक नेता चेतनारायण सिंह 4858 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, स्नातक सीट के वोटों की गिनती अभी जारी है और सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं।

loksabha election banner

शिक्षक कोटे का का परिणाम आने में लगभग 24 घंटे लगे। अन्य सभी प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती हुई। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने लाल बिहारी यादव को दिन में लगभग सवा 12 बजे जीत का प्रमाण पत्र सौपा। उधर, स्नातक सीट के लिए छठवें चक्र के वोटों की गिनती तक सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 22,155 वोट पाकर अपने निकटतक प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केदार सिंह से 2339 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। केदार सिंह को 19,816 मत मिले हैैं। आशुतोष सिन्हा ने प्रथम चक्र से बढ़त बना रखी है। 

एमएलसी की दोनों सीटों की लिए मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से पहडिय़ा मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू थी। शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 23,075 वोट पड़े हैं। वैध मतों में से जीत के लिए निर्धारित कोटा 11,028 निर्धारित किया गया था। मतलब, इतना वोट पाने वाले प्रत्याशी की जीत होती। मतों की गणना एकल संक्रमणीय मत के सिद्धांत पर की जाती है। जब तक प्रत्याशी तय कोटा पूरा नहीं करता, गिनती चलती रहती है। हर चरण में सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी दौड़ से बाहर होते जाते हैैं और द्वितीय, तृतीय वरीयता के वोट रेस में शामिल लोगों में जुटते जाते हैं।

इस क्रम में शिक्षक सीट के वोटों की गणना के दौरान अंतिम प्रत्याशी तक एलिमिनेट हुए। सर्वाधिक वोट सपा प्रत्याशी लाल बहादुर को मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। छठें चक्र में दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जा रही है जो रात लगभग 12 बजे तक पूरी होगी। इसके बाद तीसरी वरीयता के मत गिने जाएंगे। माना जा रहा है रिजल्ट भोर में करीब चार बजे के बाद आएगा। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

शिक्षक प्रत्याशियों के वोट

लाल बिहारी यादव 7766, प्रमोद मिश्रा 6830, चेतनारायण सिंह 4858, कृष्ण मोहन यादव 1621,डा. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 783, धर्मेंद्र कुमार 191, डा. फरीद अंसारी 169, डा. बृजेश 530, रजनी 527, रमेश सिंह 1973, राजेन्द्र प्रताप सिंह 1444, संजय कुमार सिंह 100।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.