विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के जख्‍मी पायलट स्मित मछार के ल‍िए काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में महामृत्‍युंजय जाप सह‍ित व‍िशेष अनुष्‍ठान

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 04:05 PM (IST)

फ्लाईदुबई के घायल पायलट स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में महामृत्युंजय जाप सहित विशेष ...और पढ़ें

HighLights

  1. घायल पायलट स्मित मछार के लिए काशी में अनुष्ठान।

  2. महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक विशेष रूप से किया गया।

  3. पायलट के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान दिया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सहयोगी पायलट के बुधवार की सुबह धारदार हथ‍ियार से जख्‍मी भारतीय पायलट स्मित मछार के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर में महामृत्‍युंजय जाप सह‍ित व‍िशेष अनुष्‍ठान क‍िया गया।

मंद‍िर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान किया गया है। यह आयोजन गुरुवार की दोपहर ब्राहमणों के वैद‍िक मंत्रोच्‍चार के साथ शुरू हुआ। इस दौरान मंद‍िर प्रशासन सह‍ित गणमान्‍य लोग भी मौजूद रहे। 

बताया गया क‍ि व‍िमान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा द‍िखाए गए साहस, कर्तव्यनिष्ठा के साथ ही यात्र‍ियों का जीवन बचाने के ल‍िए मानवता की रक्षा का सर्वोच्‍च कार्य क‍िया गया है। उनके किए गए इस प्रयास को सम्मान देने के साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना से अनुष्‍ठान क‍िया गया है।

मंद‍िर प्रशासन की ओर से इस बाबत स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि मानवता की सेवा के ल‍ि‍ए स्‍म‍ित का सर्वोच्‍च योगदान लोगों का जीवन बचाना रहा है। वह गंभीर रूप से घायल हो गए लेक‍िन व‍िमान को सुरक्ष‍ित लाने में सफल रहे। 

श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना के साथ किया गया। बताया क‍ि शाम को नमो घाट और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट की गंगा आरती में भी विशेष आयोजन किया जाएगा। 

बाबा दरबार में इस अवसर पर 21 शास्त्रियों द्वारा कुशा-जल से रुद्राभिषेक तथा 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया ताक‍ि बाबा की कृपा से वह जल्‍द स्‍वस्‍थ हो सकें। मंद‍िर प्रशासन ने बताया क‍ि यह आयोजन भारत की सनातन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ एवं विश्व-बंधुत्व की भावना को समर्पित है।

यह भी पढ़ें : व‍िमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत के लि‍ए काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान