विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

छठ महापर्व पर वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें अस्थायी आश्रय स्थल ...और पढ़ें

वाराणसी में छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

वाराणसी में छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

HighLights

  1. बनारस स्टेशन पर 250 यात्रियों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया।

  2. वाराणसी जंक्शन पर आरपीएफ ने श्वान दस्ते से गहन जांच की।

  3. रेलवे नियमों के उल्लंघन पर 10 लोगों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला।

जासं, वाराणसी। छठ महापर्व पर संभावित भीड़ को देखते हुए बनारस रेलवे स्टेशन व वाराणसी जंक्शन पर व्यापक इंतजाम किए हैं। बनारस स्टेशन पर 2025 वर्गफीट का अस्थायी यात्री आश्रय स्थल बनाया गया है, जहां 250 यात्री बैठ सकेंगे।

यहां प्रकाश, पंखे, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, मोबाइल यूटीएस टिकटिंग, उद्घोषणा प्रणाली और वीडियो पैनल की सुविधा है। सर्कुलेटिंग एरिया को वाहनमुक्त रखने, प्रवेश-निकास मार्गों के प्रबंधन, प्लेटफार्मों पर बैरिकेडिंग और 24 घंटे हेल्प बूथ की व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी से निगरानी के साथ आरपीएफ, पुलिस और महिला टीम तैनात हैं। वहीं, वाराणसी जंक्शन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और टिकट घर में श्वान दस्ता ले जाकर जांच की। यात्रियों को अपरिचित लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने, समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने और चेन पुलिंग न करने की सलाह दी गई।

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर दो टैक्सी चालकों, अवैध ठेला लगाने पर तीन, ट्रेन में अवैध खानपान बेचने पर एक और स्टेशन परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर तीन लोगों पर जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत कार्रवाई हुई। कुल 10 लोगों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूलकर रेलवे मद में जमा कराया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।