विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार होने में सफल

By Vandana SinghEdited By:
Published: Fri, 31 May 2019 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 05:29 PM (IST)

शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खानपुर के पास तीन बाइक सवार छह नकाब पोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम।

जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार होने में सफल
जौनपुर में सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार होने में सफल

जौनपुर, जेएनएन। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के शाहगंज जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास लबे सड़क तीन बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियो से जा रहे सपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद  हत्यारे फरार हो गए।

उड़ली गांव निवासी सपा नेता व ठेकेदार लालजी यादव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कार्पियो से जौनपुर शहर की तरफ जा रहे थे। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खानपुर स्थित मां दुर्गा जी कालेज के सामने बने ब्रेकर पर लालजी ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी किया। तभी पीछे से तीन बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं स्कॉर्पियो धीमी होते ही बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाश पहुंचे तीन बदमाश बाइक पर ही बैठे थे और तीन ने उतरकर लगातार गोलियां चलाई, जब उन्हें एहसास हो गया कि मौत हो चुकी है तब वे फरार हो गए। मामले की जानकारी होते ही एसएचओ रमेश कुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। कंट्रोल रूम को सूचना देकर अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस लगी। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। लालजी यादव पर हत्या समेत कई अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। सपा सरकार में जिले के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के खास बनकर निर्माणधीन मेडिकल कालेज में ठेकेदारी भी कर रहा था। जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने धमकी देने की तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने राजनीतिक रसूख के चलते मामले में सुलह-समझौता करा दिया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।