सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन नवंबर को आएंगे वाराणसी, पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा, जो पहले चक्रवात के कारण टल गया था, अब 3 नवंबर को होगा। ...और पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 3 नवंबर को वाराणसी आएंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
HighLights
अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा 3 नवंबर को निर्धारित।
चक्रवात के कारण पहले दौरा टल गया था।
पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीते दिनों अर्नब चक्रवात की वजह से हो रही भारी बारिश के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा टल गया था। अब पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह तीन नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी से जुड़े लोगों के आवास पर भी जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने संयुक्त बयान में बताया कि दिनांक तीन नवम्बर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 11:45 बजे लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद उनका शहर में कई पार्टी से जुड़े लोगों के घर जाने का कार्यक्रम है।
पार्टी की ओर से बताया कि एयरपोर्ट से वह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स्व. राजेश यादव नत्थू के असामयिक निधन पर उनके आवास सीर गोवर्धन पुर डाफी में उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात वे सीर गोवर्धन पुर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के यहां जाएंगे। इसके पश्चात राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर स्थित राजेश सिंह के आवास पर जाएंगे। इसके पश्चात वे वाराणसी एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।