विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एचआईवी संक्रमण की बात छिपाकर बेटे की करा दी शादी, बीमार हुआ तो रिश्‍ता टूटा, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 07:56 PM (IST)

एक परिवार ने अपने एचआईवी पीड़ित बेटे की बीमारी छिपाकर शादी करा दी, जिसका पता चलने पर पत्नी ने रिश्ता ...और पढ़ें

वाराणसी में एचआईवी छिपाकर शादी कराने पर हंगामा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा। (AI Image )

वाराणसी में एचआईवी छिपाकर शादी कराने पर हंगामा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा। (AI Image )

HighLights

  1. एचआईवी पीड़ित बेटे की बीमारी छिपाकर शादी कराई गई।

  2. बीमारी का पता चलने पर पत्नी ने रिश्ता तोड़ दिया।

  3. पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक परिवार ने एचआईवी पीड़ित बेटे की शादी सन 2024 में बीमारी छिपाकर कर दी। बीमारी का पता चलने के बाद पत्नी ने शादी तोड़ी तो लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की से मारपीट की। अब लड़की खुद की सेहत को लेकर अवसाद में चली गई है। उसने जांच कराने का फैसला तो ले लिया, लेकिन अभी तक हिम्मत नहीं जुटा पाई है।

मंडुवाडीह निवासी युवती ने मंडुवाडीह थाने में धौरहरा भातकोल बाज़ार क्षेत्र मोहम्मदाबाद मऊ निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पिता ने शादी में लड़के पक्ष का घर-परिवार सबकुछ जांच कराया, कुंडली मिलान कराया लेकिन लड़के का एचआईवी जांच नहीं कराया जिसके कारण उसका जीवन खराब हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मऊ जनपद के रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक की शादी दो फरवरी 2024 को मंडुवाडीह थानाक्षेत्र की एक युवती से हुई। शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज से कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों को एचआईवी संक्रमण का शक हुआ और जांच में यह सही साबित हुआ।

इसके बाद युवती के परिवार ने युवक के परिवार पर बीमारी छुपाने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। इस मामले में मंडुवाडीह पुलिस ने लड़की के तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया क‍ि जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी।