Move to Jagran APP

कोई राम में रखता आस्था, कोई रहीम में, हम फूलन देवी को मानते, बलिया में बोले बिहार के मंत्री मुकेश साहनी

बलिया नगर स्थित टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी की रैली हुई। पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि कोई राम को मानता है कोई रहीम को हमारी आस्था फूलन देवी हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:11 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 10:11 PM (IST)
कोई राम में रखता आस्था, कोई रहीम में, हम फूलन देवी को मानते, बलिया में बोले बिहार के मंत्री मुकेश साहनी
बलिया में विकासशील इंसान पार्टी की रैली में मंचासीन मुकेश साहनी बीच में सफेद कुर्सी पर, साथ में अन्य पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, बलिया। नगर स्थित टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी की रैली हुई। पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि कोई राम को मानता है कोई रहीम को, हमारी आस्था फूलन देवी हैं। मांगने से सिर्फ भीख मिल सकती है, अधिकार नहीं। पार्टी निषाद समाज सहित अतिपिछड़ों व वंचितों को याचक नहीं शासक बनाने के लिए प्रयास कर रही है। 25 जुलाई को प्रदेश के 18 जिलों में फूलन देवी की 18-18 $फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित व माल्यार्पण को उनकी 20 वीं पुण्यतिथि पर भेजा था। उत्तर प्रदेश की सरकार प्रतिमाओं को लगाने से रोक दिया। उनकी 50 हजार मूर्तियां, 5 लाख लॉकेट व 10 लाख कैलेंडर गांव-गांव में बंटवाएंगे। प्रदेश में मझवार, गोंड, तुरैहा, बेलदार, खरवार, खैरहा, खोरोट 1950 से अनुसूचित जाति में शामिल हैं, पर इन जातियों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। विस चुनाव में पार्टी अपने नाव चुनाव चिह्न पर मजबूती से चुनाव लड़ाएगी। 169 सीटों को चिह्नित किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद, राजाराम बिन्द, अनुराग ङ्क्षसह यादव, प्रभुदयाल निषाद, मनोज यादव व राजेन्द्र प्रसाद निषाद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने किया।

loksabha election banner

हेलीकाप्टर से तीन बच्चों व बुजुर्ग को घुमाया

 बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने पालिटेक्निक के मैदान में रैली के बाद तीन बच्चों व एक बुजुर्ग को हेलीकाप्टर पर बैठाकर शहर का चक्रमण कराया। इसके बाद सभी को फिर कार्यक्रम स्थल पर छोड़ दिए। उन्होंने कहा कि निषाद के बच्चे भी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। हेलीकाप्टर में बैठकर बच्चे काफी खुश थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.