विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में शिंजो आबे मेमोरियल कारिडोर का उद्घाटन, भारत-जापान मित्रता को मिलेगा सम्मान : नरेन्‍द्र मोदी

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों में आबे के ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने किया शिंजो आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, भारत-जापान दोस्ती को नई ऊंचाई।

पीएम मोदी ने किया शिंजो आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, भारत-जापान दोस्ती को नई ऊंचाई।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने अकी आबे से मिलकर शिंजो आबे को याद किया।

  2. वाराणसी में 'आबे मेमोरियल कॉरिडोर' भारत-जापान मित्रता का प्रतीक।

  3. रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर शिंजो आबे का काशी को उपहार था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की जानकारी सोशल मीड‍िया पर साझा की। उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें खुशी हुई। भारत के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव की वह बहुत कद्र करते हैं।

मोदी ने शिंजो आबे को भारत का करीबी मित्र और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके अनुसार, वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कल ‘आबे मेमोरियल कारिडोर’ का उद्घाटन भारत-जापान मित्रता में आबे के अमूल्य योगदान के प्रति उचित सम्मान होगा।

प्रधानमंत्री ने अकी आबे के साथ अपनी मुलाकात और कारिडोर के उद्घाटन को भारत-जापान संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया। उनके संदेश में शिंजो आबे के योगदान और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव के प्रति सराहना व्यक्त की गई।

दरअसल श‍िंंजो आबे भारत के दौरे के समय काशी भी आए थे और पीएम नरेन्‍द्र मोदी के साथ गंगा आरती भी की थी। इस दौरान श‍िंजो आबे ने काशी को रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर की सौगात अपने देश जापान की ओर से दी थी। इसके पूरा होने के बाद से ही भारत जापान की दोस्‍ती की चर्चा होती रही है। अब उनके न‍िधन के बाद रुद्राक्ष में मेमोर‍ियल कार‍िडोर उनकी स्‍मृत‍ियों को संरक्ष‍ित रखेगा।