वाराणसी में सिक्स लेन माडल गेटवे आफ काशी मार्ग लोकार्पण को तैयार
मोहनसराय-कैंट मार्ग को सिक्स लेन और डबल सर्विस रोड के साथ कुल 10 लेन का बनाया गया है, जो 'माडल ...और पढ़ें

काशी का भव्य प्रवेश द्वार: मोहनसराय-कैंट सिक्स लेन मार्ग लोकार्पण को तैयार।
HighLights
मोहनसराय-कैंट मार्ग अब सिक्स लेन, कुल 10 लेन की सड़क।
416.88 करोड़ की लागत से बना 13 किमी लंबा मार्ग।
यात्रा समय 45 मिनट से घटकर 15-20 मिनट हुआ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में प्रवेश करने के पश्चिमी प्रवेश मार्ग मोहनसराय-कैंट मार्ग काे सिक्स लेन बनाया गया है। दोनों तरफ डबल सर्विस रोड को मिलाकर कुल 10 लेन की सड़क तैयार है। मोहनसराय में काशी की धार्मिक पहचान के अनुरूप प्रवेश द्वार लगभग तैयार है। कई विशेषताओं वाला यह मार्ग माडल गेटवे आफ काशी के रूप में विकसित किया गया है। यह लोकार्पण के लिए लगभग तैयार है।
काशी से स्वर्णिम चतुर्भुज रोड गुजरती है। इससे होकर प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली की तरफ से आने वाले वाहन मोहनसराय से काशी में प्रवेश करते हैं। दोनों तरफ विकसित बाजार और कालोनियों की वजह से वाहनों का भारी दबाव है। जगह-जगह जाम लगता था। वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने सिक्सलेन परियोजना बनाई। बाद में इसे माडल रोड के रूप में विकसित किया गया।
सिक्सलेन सड़क के दोनों तरफ डबल लेन चौड़ाई की सर्विस रोड बनाई गई। मार्ग कुल मिलाकर 10 लेन का हो गया है। कुल 13 किलोमीटर लंबा मार्ग मोहनसराय से लहरतारा तक 10 किलोमीटर सिक्स लेन और लहरतारा से कैंट तक चार किलोमीटर फोरलेन बना है। इससे जहां पहले वाहनों के दबाव की वजह से 45 मिनट का समय लगता था वह घटकर 15 से 20 मिनट रह गया है। सड़क को माडल बनाने के लिए काफी विशेषताएं जोड़ी गई हैं। विशेषताओं की वजह से यह सड़क गेटवे आफ काशी के रूप में पहचान बनाने लगी है।
प्रमुख विशेषताएं
- सड़क की बीच और दोनों किनारे पर चौड़े डिवाइडर
- डमरू, त्रिशूल, शंख, ओम लगी चमचमाती स्ट्रीट लाइट
- बीच व किनारे के डिवाइडर पर डिजाइनर पौधारोपण
- दोनों किनारे पर जल निकासी का ढका नाला
- बिजली आदि के तारों के लिए दोनों तरफ डक्ट
- दोनों तरफ पांच-पांच फीट चौड़ा फुटपाथ।
आंकड़ों में पूरी योजना
416.88 करोड़--कुल लागत
13 किलोमीटर- कुल लंबाई
10 किलोमीटर-मोहनसराय से लहरतारा तक सिक्सलेन
03 किलोमीटर--लहरतारा से कैंट तक फोरलेन।
मोहनसराय में लगेगा विशाल शंख
मोहनसराय में सिक्सलेन चौड़ाई के बराबर एक विशाल गेट बन रहा है। इस स्थल को काशी की धार्मिक पहचान के रूप में विकसित किया जा रहा है। गेट के ऊपर विशाल शंख स्थापित होना बाकी है। गेट के सामने तिकोने आईलैंड में एक चबुतरा बना है। इस पर नक्कासीदार घंटियाें वाले छह स्तंभ स्थापित हैं। इनके ऊपर शंख, त्रिशूल, डमरू, फरसा बने हैं। सामने दो-दो जोड़े में आठ स्तंभ बनाए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।