काशी में सिंधी समाज ने निकाली भगवान झूलेलाल की ध्वजा यात्रा, गूंजे आस्था के स्वर
सिंधी समाज ने पावन कार्तिक मास में वाराणसी में भगवान झूलेलाल की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली। यह यात्रा लक्सा स्थित ...और पढ़ें

काशी में सिंधी समाज ने निकाली भगवान झूलेलाल की भव्य ध्वजा यात्रा।
HighLights
सिंधी समाज ने कार्तिक मास में निकाली भगवान झूलेलाल की ध्वजा यात्रा।
यात्रा लक्सा झूलेलाल मंदिर से प्रेम प्रकाश आश्रम तक पहुंची।
दीपदान, पल्लव प्रार्थना और भव्य आरती से यात्रा का समापन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पावन कार्तिक मास में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं पल्लव प्रार्थना के साथ हुई।
समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने ध्वजा उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ध्वजा यात्रा के दौरान महिला मंडली ने भगवान झूलेलाल के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। यात्रा लक्सा झूलेलाल मंदिर से संकीर्तन करते हुए प्रेम प्रकाश आश्रम, सिंधु नगर तक पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान विष्णु और भगवान झूलेलाल की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में जे.पी. बलानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, हेमंत केशवानी, गोपाल सचदेवा, वासुदेव नागवानी, देवानंद वाध्या, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, लीना जजानी, जितेंद्र तलरेजा, चंद्रा सचदेवा, सतीश छाबड़ा, घनश्याम लालवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।