काशी में कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने के संकेत, मौसम का रुख लाने जा रहा गलन का असर
काशी में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर कमजोर पड़ने के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, हालांकि सुबह धुंध ...और पढ़ें

काशी में चक्रवाती तूफान अर्णब के बाद मौसम में बदलाव, दिन गर्म रातें ठंडी।
HighLights
चक्रवाती तूफान अर्णब के बाद काशी में मौसम सामान्य हो रहा।
सुबह धुंध छाई रही, दिन में धूप से तापमान बढ़ा।
आगामी दिनों में रातें ठंडी होंगी, सुबह कोहरा रहेगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चक्रवाती तूफान अर्णब का असर कमजोर पड़ने के साथ ही काशी में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, सोमवार की सुबह धुंध में नहाई रही। इसके चलते दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से महज 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इस दौरान आर्द्रता 78 से 96 प्रतिशत के बीच बनी रही। हालांकि मंगलवार को मौसम का रुख दूसरा ही रहा और कोहारा सिर्फ अंचलों में रहा और शहर में धूप भी चटख रही।
बीते दिनों अर्णब के प्रभाव से हुई वर्षा के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री नीचे 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने से इसमें लगातार वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और सोमवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में गिरेगा पारा
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में प्रभावी वृद्धि होगी और यह सामान्य के करीब पहुंच जाएगा। इसके बाद आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, जो दिन चढ़ने के साथ जल्दी छंट जाएगा। ऐसे में दिन में गर्माहट बढ़ेगी, जबकि सुबह और रात में अपेक्षाकृत ठंड का एहसास होगा।