विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर‍ि प्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर श्री बद्रीनारायण मंदिर में भगवान का श्रृंगार

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री बद्रीनारायण मंदिर में हरि प्रबोधिनी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर भगवान बद्रीनारायण का मनोहारी श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर षोडशोपचार पूजन और पुरुषसूक्त का पाठ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

हरि प्रबोधिनी एकादशी पर श्री बद्रीनारायण मंदिर में दिव्य श्रृंगार।

हरि प्रबोधिनी एकादशी पर श्री बद्रीनारायण मंदिर में दिव्य श्रृंगार।

HighLights

  1. हरि प्रबोधिनी एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में भव्य श्रृंगार।

  2. भगवान बद्रीनारायण का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न।

  3. 11 शास्त्रियों द्वारा पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की हर‍ि प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान एकादशी) एवं पावन तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री बद्रीनारायण मंदिर में भगवान श्री विष्णु के स्वरूप भगवान श्री बद्रीनारायण का अत्यंत मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।

इस पावन अवसर पर मध्याह्न 12:30 बजे भगवान श्री बद्रीनारायण का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। तदुपरांत 11 शास्त्रियों द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक परंपरा के अनुसार पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव एवं हरि-हर के जयघोष से गुंजायमान रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बद्रीनारायण के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया तथा पुण्य लाभ प्राप्त किया। हर‍ि प्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के इस पावन अवसर पर मंदिर में संपन्न धार्मिक अनुष्ठान ने वैदिक परंपराओं एवं सनातन धार्मिक संस्कृति की दिव्यता को अभिव्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।