विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरजापुर जिला प्रबंधक पीसीयू और नैफेड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के भीतर खरीद आरंभ का अल्टीमेटम

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 05:18 PM (IST)

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व धान खरीद प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मंगलवार की देर ...और पढ़ें

मीरजापुर जिला प्रबंधक पीसीयू और नैफेड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के भीतर खरीद आरंभ का अल्टीमेटम
मीरजापुर जिला प्रबंधक पीसीयू और नैफेड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के भीतर खरीद आरंभ का अल्टीमेटम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व धान खरीद प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मंगलवार की देर शाम धान खरीद की समीक्षा की। प्रांतीय कोआपरेटिव यूनियन (पीसीयू) और नैफेड के तीन-तीन क्रय केंद्रों पर खरीद न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिला प्रबंधक पीसीयू राजेश कुमार और नैफेड प्रभारी शैलेंद्र कुमार को खरीद न होने पर कारण बताओ नोटिस के साथ 24 घंटे भीतर खरीद प्रारंभ कराने का अल्टीमेटम दिया। इसके अतिरिक्त महाकालेश्वर और आरएकेआरएस उपभोक्ता के केंद्रों पर भी अब तक खरीद प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताई। इनके विरुद्ध 24 घंटे में अल्टीमेटम के साथ धान क्रय केंद्र को निरस्त करने की नोटिस देने का निर्देश दिया।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत शासन द्वारा मीरजापुर में 2,21,000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 92 केंद्रों में से खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 28 में से 22 केंद्रों पर 1777.96 एमटी , उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद मंडी समिति के चार में से तीन केंद्रों पर 187.92 एमटी, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) के 32 में से 31 केंद्रों पर 1073.86 एमटी, नैफेड के छह में से तीन केंद्रों पर 52.40 एमटी, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) के 20 में से 19 केंद्रों पर 233.60 एमटी तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दो क्रय केंद्रों पर 135.66 सहित कुल 80 क्रय केंद्रों में 3461.40 एमटी धान की खरीद 724 किसानों से जिले में की गई है। इसके सापेक्ष मिलर्स को कुटाई के लिए 276 एमटी धान की डिलेवरी की गई है। हालांकि 184 एमटी चावल (सीएमआर) भी प्राप्त हो चुका है।

धान खरीद : एक नजर

डीएम द्वारा स्वीकृत केंद्र : 92

स्थापित क्रय केंद्र : 84

केंद्रों पर खरीद आरंभ : 80

खरीद लक्ष्य : 2,21,000 एमटी

क्रमिक खरीद : 3461.40 एमटी

खरीद प्रतिशत : 1.57 फीसद

लाभांवित किसान : 724

कुटाई के लिए मिलर्स को डिलेवरी : 276 एमटी

चावल (सीएमआर) प्राप्ति : 184 एमटी