बीएचयू में अष्टादश पुराणों के प्रमुख प्रतिपाद्यों पर अल्पावधि पाठ्यक्रम, 20 से होगी पढ़ाई
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का भारत अध्ययन केंद्र 20 नवंबर से 8 दिसंबर तक 'अष्टादशपुराणों के प्रमुख प्रतिपाद्य' पर अल्पावधि पाठ्यक्रम ...और पढ़ें

बीएचयू में अष्टादश पुराणों पर अल्पावधि पाठ्यक्रम प्रोफेसर राजेश मल्ल बने त्वास फेलो।
HighLights
बीएचयू में 20 नवंबर से अष्टादश पुराणों पर पाठ्यक्रम।
18 पुराणों के दार्शनिक, धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व का अध्ययन।
प्रो. राजेश मल्ल त्वास के फेलो निर्वाचित, बड़ी उपलब्धि।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय का भारत अध्ययन केंद्र 20 नवंबर से आठ दिसंबर तक 'अष्टादशपुराणों के प्रमुख प्रतिपाद्य' विषय पर अल्पावधि पाठ्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें 18 पुराणों के प्रमुख विषयों, उनके दार्शनिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के अध्ययन पर केंद्रित शैक्षणिक गतिविधियां होंगी। भारत अध्ययन केंद्र की ओर से इसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों से सहभागिता का आह्वान किया गया है।
बीएचयू के प्रो. राजेश कुमार मल्ल त्वास के फेलो निर्वाचित
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के महामना सेंटर आफ एक्सीलेंस इन क्लाइमेट चेंज रिसर्च के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार मल्ल प्रतिष्ठित द वर्ल्ड एकेडमी आफ साइंसेज (त्वास) के फेलो निर्वाचित हुए हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं अकादमिक क्षेत्र में प्रो. मल्ल के उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इस ख्यातिलब्ध सम्मान के लिए चुना गया है।
त्वास के फेलो के रूप में वह 112 देशों के विज्ञानियों के उस अंतरराष्ट्रीय समूह में शामिल होंगे, जो विकासशील देशों में विज्ञान एवं वैज्ञानिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है। प्रो. मल्ल का त्वास फेलो निर्वाचित होना उनकी अकादमिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वे एक जनवरी, 2027 से त्वास के फेलो के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।