विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर RTO में पूर्व लिपिक के निलंबन पर गहराया विवाद, ट्रेलर बाडी निर्माण में धांधली की जांच शुरू

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:43 AM (IST)

जौनपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में पूर्व पंजीयन लिपिक गणेश दत्त मिश्र के निलंबन पर सवाल उठे हैं। अपर परिवहन ...और पढ़ें

शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। (AI Image)

शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। (AI Image)

HighLights

  1. पूर्व पंजीयन लिपिक गणेश दत्त मिश्र के निलंबन पर सवाल।

  2. अपर परिवहन आयुक्त ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी।

  3. ट्रेलर बाडी निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जौनपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्यरत पूर्व पंजीयन लिपिक गणेश दत्त मिश्र के निलंबन पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व पंजीयन लिपिक व वरिष्ठ सहायक गणेश दत्त मिश्र के निलंबन पर उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की शिकायत पर अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेन्द्र सिंह को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

पूछा है कि ट्रेलर बाडी बनाने के लिए लखनऊ नहीं गई। संभागीय निरीक्षक (आरआइ) अशोक यादव ने ट्रेलर आए बिना बाडी निर्माण के लिए चेचिस को सीन कर दिया जो पूरी तरह से गलत है। यदि ट्रेलर बाडी बनाने के लिए लखनऊ गई तो क्या अस्थायी पंजीयन हो चुका था। वाहन विक्रेता ने किन परिस्थितियों में वाहन को लखनऊ भेजा आदि सवाल उठाया है।

विनय कुमार सिंह ने अपनी पत्नी रीता सिंह के नाम से पांच ट्रेलर लिया था। अधिवक्ता के जरिए ट्रेलर पंजीयन कराने के लिए जौनपुर परिवहन कार्यालय में आवेदन किया था। विनय कुमार सिंह ने पिछले माह 20 अगस्त को परिवहन कर्मी पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए परिवहन कार्यालय के सामने पांचों ट्रेलर खड़ी कर प्रदर्शन किया था।

सोशल मीडिया पर परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन करने का वीडियो प्रसारित होने पर उप परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेन्द्र सिंह जौनपुर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पंजीयन लिपिक को दोषी मानते हुए रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेज दी।

उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ ने कहा कि लिपिक दो दिन लखनऊ मुख्यालय और हाईकोर्ट था। जौनपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत सिंह को मालूम था कि पंजीयन लिपिक शहर से बाहर है, फिर भी ट्रेलर का पंजीयन नहीं कराया गया।