भाजपा सह प्रभारी सहित वरिष्ठ नेताओं ने रामेश्वर तीर्थ धाम का किया अवलोकन
इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी जिसके चलते कुछ आस्थावान भक्तों की टोली प्रतिदिन पैदल सिर पर गठरी लिए हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ गङ्गे और हर -हर महादेव का स्मरण कर चलते नजर दिख जा रहे हैं।
वाराणसी, जेएनएन। काशी पंचक्रोशी प्रदक्षिणा में तीन वर्षों में लगने वाला अधिक मास का लगने वाला मेला इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल का भेंट चढ़ गया है। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी जिसके चलते कुछ आस्थावान भक्तों की टोली प्रतिदिन पैदल सिर पर गठरी लिए हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ गङ्गे और हर -हर महादेव का स्मरण कर चलते नजर दिख जा रहे हैं। वहीं पंचक्रोशी तीर्थ पड़ाव पर व्यवस्था का जायजा व पंचक्रोशी यात्रा की सुगमता को लेकर चार पहिया वाहन से भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा सहित दो दर्जन भाजपा नेता व कार्यकर्ता रामेश्वर महादेव धाम पहुंचे और विभिन्न मंदिरों में मत्था टेका।
इस दौरान यात्रियों की व्यवस्था के बाबत घाट, मन्दिर, सड़क व क्षतिग्रस्त धर्मशालाओं, वरुणा नदी में जल प्रवाह का अवलोकन किया। मन्दिर के पुजारी अन्नू तिवारी ने अधिक मास की महत्ता बताते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था न किये जाने व पूर्व में संक्रमण अवधि में मन्दिरों के खुलने व दर्शन का स्पष्ट सन्देश न होने से भक्तजनों की कमी होने की जानकारी दी। तीर्थ धाम में प्रकाश, पेयजल, शौचालय की सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था द्वारा खाद्यान्न, मिट्टी का तेल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की।
इस दौरान यात्रा मार्ग का अवलोकन व यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र, विपिन, रामनरायन सिंह, त्रिभुवन मौर्य, धीरज , प्रवीण, राहुल सहित कई क्षेत्रीय कार्यकर्ता आैर पदाधिकारी शामिल रहे।