Move to Jagran APP

दैनिक जागरण संस्‍कारशाला में आत्मविश्वास से ही मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति पर मंथन

आत्मविश्वास से मानव को मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। आत्मविश्वास के बदौलत हम कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होते है।

By Edited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 01:53 AM (IST)
दैनिक जागरण संस्‍कारशाला में आत्मविश्वास से ही मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति पर मंथन
दैनिक जागरण संस्‍कारशाला में आत्मविश्वास से ही मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति पर मंथन

वाराणसी, जेएनएन। आत्मविश्वास से मानव को मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। आत्मविश्वास के बदौलत हम कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होते है। कारण आत्म विश्वास से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं नकारात्मक सोच अपने आप समाप्त हो जाती है। 'जागरण संस्कारशाला' के तहत बुधवार को जागरण पब्लिक स्कूल (दरेखूं-रोहनिया) में आयोजित 'आत्मविश्वास का सशक्तिकरण' विषयक कार्यशाला में छात्रों को ये बातें शिक्षकों ने बताई। प्रधानाचार्य डीवीएस राव ने कहा कि आत्म विश्वास ही सफलता की मूल कुंजी है।

loksabha election banner

ऐसे में यदि हमारा आत्मविश्वास डगमगा गया तो असफलता मिलनी तय है। कोई भी कार्य करने से पहले यदि हम अपना हौसला खो देते हैं तो उस कार्य में हमें हार का सामना करना पड़ना तय है। ऐसे में सबसे पहले हमें अपने मन से डर को दूर भगाना होगा। इसके लिए सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। सकारात्मक सोच के बदौलत ही आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है।

''हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है। बस उसे निखाने की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में आत्मविश्वास सहायक है। ऐसे में हमें बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समय-समय पर मोटिवेट करते रहना चाहिए। -डीवीएस राव, प्रधानाचार्य

''आत्मविश्वास एक ऐसी शक्ति है जिसके बलबूते पर हम विपरीत परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमारे अंदर एक सकारात्मक विचार का होना आवश्यक है जो कार्य हम कर रहे हैं उस पर हमें पूर्ण रुप से विश्वास होना चाहिए कि वह सही है और हम एक सही दिशा में बढ़ रहे हैं तभी आप आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकते हैं। -श्वेता, अध्यापिका

''कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी के कारण हम पढ़ा हुआ भी भूल जाते हैं। परीक्षा में जब लिखना शुरू करते है तो धीरे-धीरे याद आने लगता है। इससे यह बात स्पष्ट है कि आत्म विश्वास के बदौलत ही परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। - हिमांशु सिंह, कक्षा आठ-सी

''विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक हमेशा हम लोगों का मनोबल बढ़ते रहते हैं। गलती होने पर भी इस तरीके से समझाते हैं कि हमें अपनी गलती का एहसास भी हो जाता है और मन में नकारात्मक का भाव भी नहीं उत्पन्न होता है। - आनंद सिंह, कक्षा नौ बी

''पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रीत करने पर भी आत्म विश्वास बढ़ता है। आत्म विश्वास के बदौलत ही परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। आत्मविश्वास मनोबल बढ़ाने में सहायक है। - आजाद कुमार विमल, कक्षा नौ सी

''आत्मविश्वास की कमी का असर पढ़ाई में भी पढ़ता है। यदि हम पहले से हार मान लेते है कि यह सवाल हम नहीं हल कर सकते हैं तो उसका हल करने में हमें कठिनाई होती है। वहीं मन में यदि ठान लें कि सवाल हम हल कर लेंगे तो सफलता मिलनी तय रहती है। - अभय सिंह, कक्षा सात बी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.