CISCE की परीक्षा में मिली स्वकेंद्र की सुविधा, परीक्षार्थियों को मिलेंगी फोटोयुक्त सादी उत्तर पुस्तिकाएं
काउंसिल फॉर इंडियन एग्जामिनेशन स्कूल ऑफ बोर्ड (सीआइएससीई) के 10वीं (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) व 12वीं (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी।
वाराणसी, जेएनएन। काउंसिल फॉर इंडियन एग्जामिनेशन स्कूल ऑफ बोर्ड (सीआइएससीई) के 10वीं (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) व 12वीं (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैैं। हालांकि जनपद में प्रायोगिक परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। सीआइएससीई में सभी परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी।
वाराणसी, चंदौली व भदोही में 3762 परीक्षार्थियों के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जनपद में दसवीं (आइसीएसई) व 12वीं (आइएससी) 2870 परीक्षार्थियों के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को अपने विद्यालय में ही परीक्षा देनी है। हालांकि केंद्राध्यक्ष दूसरे विद्यालय के रहेंगे। वर्तमान सत्र में भी परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त सादी उत्तरपुस्तिकाएं मिलेंगी जिन पर उन्हें सिर्फ हस्ताक्षर करना होगा।
सीआइएससीई के सिटी कोआर्डिनेट व सेंट जॉन्स स्कूल, मड़ौली के प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 31 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त होंगी।
जनपद के केंद्र
- सेंट जॉन्स स्कूल (डीएलडब्ल्यू)
- सेंट जॉन्स स्कूल (लेढूपुर)
-सेंट जॉन्स स्कूल (मड़ौली)
- डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल (सिगरा)
- सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल (शिवपुर)
-सेंट फ्रांसिस स्कूल (रामनगर)
- बाल भारतीय पब्लिक स्कूल (लोहटिया)
- बाल भारतीय इंग्लिश स्कूल (लोहटिया)
- सेंट स्टीफेंस स्कूल (रामनगर)
- सिल्वर ग्रो स्कूल (महेशपुर-लहरतारा)
- आरकेपीएस पब्लिक स्कूल (सारनाथ)
जिला | 12वीं | 10वीं |
वाराणसी | 1116 | 1754 |
चंदौली | 101 | 246 |
भदोही | 246 | 299 |
योग | 1463 | 2289 |