विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, 100 मशीनें जौनपुर भेजने की तैयारी

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 05:30 PM (IST)

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया, जिसमें मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था जांची ...और पढ़ें

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस सुरक्षा का गहन निरीक्षण, 100 मशीनें जौनपुर रवाना।

सोनभद्र में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस सुरक्षा का गहन निरीक्षण, 100 मशीनें जौनपुर रवाना।

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

  2. मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था परखी गई।

  3. जौनपुर भेजी जा रहीं 100 वीवीपैट मशीनों की तैयारी जांची।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था परखी।

साथ ही जनपद जौनपुर भेजी जा रहीं 100 वीवीपैट मशीनों के प्रेषण की तैयारियों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या और उनकी क्रियाशीलता की जांच की। कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों, रोशनदानों और दीवारों की स्थिति भी देखी।

उन्होंने बाहरी परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती और सभी सुरक्षा इंतजाम निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने को कहा।

इस दौरान वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम-वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच कार्य की प्रगति भी जानी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।