विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल बस चालक की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या Azamgarh news

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Thu, 25 Jul 2019 12:38 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 26 Jul 2019 10:34 AM (GMT+05:30)

रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव के समीप गुरुवार को सुबह स्कूल बस चालक को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोरी मार दी।

स्कूल बस चालक की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या Azamgarh news
स्कूल बस चालक की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या Azamgarh news

आजमगढ़, जेएनएन। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर गांव के नई बस्ती के समीप गुरुवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहे बस चालक की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने मृत चालक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रौनापार क्षेत्र के खोजौली गांव निवासी 55 वर्षीय रामबली यादव पुत्र स्व. अर्जुन यादव वर्मा श्यामदुलारी कालेज अराजी देवारा नैनीजोर विद्यालय का बस चलाता था। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि वह गुरुवार की सुबह बस से बच्चों को लेकर स्कूल आया। स्कूल में बच्चों को छोडऩे के बाद सुबह लगभग नौ बजे साइकिल पर सवार होकर घर भोजन करने के लिए जा रहा था। स्कूल से लगभग पचास मीटर आगे पहुंचा ही था तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उसके सिर में गोली मारकर अराजी देवारा करखिया की ओर भाग गए। बदमाशों की गोली से घायल बस चालक को स्कूल के प्रबंधक व अध्यापक लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गयी।
सूचना पाकर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उधर घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ सगड़ी के साथ ही कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गयी। बाद में एसपी ग्रामीणों ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फील्ड यूनिट के सहायक वैज्ञानिक ने घटना स्थल से खून आदि का साक्ष्य के रूप में सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया। पूछे जाने पर एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस की जांच कई ङ्क्षबदुओं पर चल रही है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल रौनापार पुलिस ने मृत बस चालक की पत्नी कमलावती देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।